JharkhandRanchi

Jharkhand कांग्रेसः जिलाध्यक्षों को क्या मंत्र देंगे रामेश्वर उरांव !

प्रदेश अध्यक्ष ने अपने आवास पर बुलाई जिलाध्यक्षों की बैठक

Ranchi: झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव पार्टी में अब नये सिरे से फिल्डिंग सजाने में जुट गये हैं. बुधवार को डॉ उरांव ने अपने आवास पर सारे जिलाध्यक्षों की बैठक बुलाई है. माना जा रहा है कि इस बैठक के बहाने प्रदेश अध्यक्ष डॉ उरांव पार्टी व मंत्रियों की कार्यशैली से नाराज चल रहे जिलाध्यक्षों को समझाइश देने की कोशिश करेंगे.

इसे भी पढ़ें :  गिरिडीह में छड़ लदे ट्रक की चोरी

पिछले दिनों बैठक में पार्टी के जिलाध्यक्षों ने जतायी थी नाराजगी

पिछले दिनों बैठक में पार्टी के सभी विंग ने मंत्रियों की कार्यशैली से खासी नाराजगी जतायी थी. विधायक दीपिका पांडेय की मौजूदगी में पार्टी अध्यक्ष की कार्यशैली पर कार्यकर्ताओं ने जमकर आवाज उठायी. कार्यकर्ताओं ने कहा था कि जिला के कार्यकर्ताओं को तरजीह नहीं मिलती हैं. संगठन में हमारी बातें नहीं सुनी जाती है. कुछ दिनों पहले जिलाध्यक्षों के लिये जारी पत्र को लेकर भी विरोध दर्ज करा चुके हैं.

विधायकों का एक खेमा भी चल रहा है नाराज

पार्टी विधायकों का एक खेमा भी अध्यक्ष के रवैये से नाराज है. बैठक में संगठन को दुरुस्त नहीं किये जाने को लेकर भी बातें उठी थीं, इसकी जानकारी प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह के अलावा दल के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों को भी दी गई है. बहरहाल, डॉ उरांव अब नये सिरे से पार्टी को एकजुट करने में लग गये हैं.

इसे भी पढ़ें : खूंटी में महिला और उसके दो बच्चों का शव कुएं में मिला, जांच में जुटी पुलिस

Related Articles

Back to top button