
Ranchi: वर्दी पहनकर लोगों की सुरक्षा की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाने वाले जवान अब शिक्षक बन कर समाज में अपना योगदान देंगे. कोडरमा पुलिस बल के जवान का चयन स्नातकोत्तर शिक्षक पद पर हुआ है. रविवार को कोडरमा एसपी ने गुलदस्ता देकर सम्मानित किया. कोडरमा जिलाबल के जवान प्रसाद कुमार प्रसाद का झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित स्नातोकत्तर शिक्षक प्रतियोगिता परीक्षा-2023 में सफलता हासिल की थी. कोडरमा एसपी अपने कार्यालय में जिले के पदाधिकारी, कर्मियों के समक्ष प्रसाद कुमार को गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया एवं इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. प्रसाद कुमार का वर्ष 2012 में झारखंड पुलिस में चयन हुआ था.
हजारीबाग के रहने वाले है प्रसाद कुमार
प्रसाद कुमार मूलरूप से हजारीबाग के रहने वाले है. उनके पिता किसान है. छः भाई बहन में दूसरे स्थान पर है. जानकारी के मुताबिक शिक्षक बने पुलिस के जवान ने एसपी कार्यालय में कार्यमुक्ति के लिए आवेदन कर वर्दी की जिम्मेदारी से मुक्त किए जाने की मांग की है. कांस्टेबल की नौकरी के दौरान शिक्षक बने जवान के सामने कई दिनों तक असमंजस की स्थिति रही कि वह क्या करें और क्या नहीं. एक ओर वर्दी की शान तो दूसरी तरफ शिक्षक का सम्मान. हालांकि प्रसाद कुमार पुलिस विभाग की नौकरी छोड़ शिक्षक बनने का निर्णय लिया.




