
Ranchi: राजधानी रांची में माओवादियों के नाम से पोस्टरबाजी की गई है. बरियातू थाना क्षेत्र कई जगहों पर पोस्टरबाजी कर दहशत फैलाने की कोशिश की गई है. मिली जानकारी के अनुसार बरियातू थाना क्षेत्र के हिल व्यू रोड स्थित एक मैरिज हॉल और पोस्ट ऑफिस के आसपास माओवादियों के नाम से पोस्टरबाजी की गई है.
हालांकि, माओवादियों के नाम से चिपकाए गए पोस्टर के पीछे किसी असामाजिक तत्व का हाथ है या वाकई में माओवादियों ने इसे चिपकाया है, अभी तक इसकी सही जानकारी नहीं मिल पाई है.
इसे भी पढ़ेंः पहले चरण के लिए नामांकन का आज आखिरी दिन, कई दिग्गज करेंगे नोमिनेशन-11 अप्रैल को वोटिंग
शरारती तत्वों के द्वारा पोस्टरबाजी !
जिस तरह से शहर के बीचोबीच माओवादियों के नाम पर पोस्टर चिपकाया गया है. इससे आशंका जताई जा रही है कि किसी असामाजिक तत्वों के द्वारा दहशत फैलाने के लिए इस तरह की पोस्टरबाजी की गई है. मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाल रही है. पुलिस ने मौके से पोस्टर को हटा लिया है.
इसे भी पढ़ेंः वोटिंग के लिए पीएम मोदी की अपील: ट्विटर पर #VoteKar कैंपेन की शुरुआत
ग्रामीण क्षेत्रों से हटाया जाए पुलिस कैंप
माओवादियों के नाम से चिपकाए गए पोस्टर में लिखा हुआ है कि ग्रामीण क्षेत्र में पुलिस कैंप को तत्काल हटाया जाए. स्वेच्छाचारी और फासीवादी राज से मुक्ति पाना है तो मौजूदा व्यवस्था को बदलना होगा.
माओवादियों के नाम पर चिपकाए गए पोस्टर के मिलने से आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है. इस मामले में बरियातू थाना प्रभारी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वो फिलहाल बाहर हैं, इस तरह की सूचना मिली है, मामले का पता लगाया जा रहा है.
इसे भी पढ़ेंःराजद प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा पहुंची सीएम आवास, बीजेपी में होंगी शामिल, राजद के सुभाष यादव भड़के




