
Deoghar: विश्व हिन्दू परिषद झारखंड प्रांत की प्रांतीय कार्यसमिति की बैठक हजारीबाग के मुनका बगीचा मारवाड़ी धर्मशाला में तीन दिवसीय कार्यसमिति की बैठक आरंभ हुआ. इसमें देवघर जिले से भारी संख्या में कार्यकर्ता भाग ले रहे हैं. कार्यसमिति की बैठक 7 से 9 जुलाई तक चलेगी. बैठक में मुख्य रूप से पिछले 6 माह का कार्यक्रम की समीक्षा एवं आगामी 6 माह के कार्यक्रम की जानकारी सभी कार्यकर्ताओं को दी जाएगी. बैठक पहुंचने वाले सभी कार्यकर्ताओ को पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया. बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय महामंत्री मिलिंद पानडे शामिल हुए. उनके साथ क्षेत्र एवं प्रांत अधिकारी भाग ले रहे हैं. बैठक में देवघर जिला से प्रान्त सह मंत्री रामनरेश सिंह, जिला अध्यक्ष डा राजीव पाण्डेय, जिला कार्याध्यक्ष डा गोपाल जी शरण, जिला मंत्री विक्रम सिंह, जिला संयोजक अभिषेक मिश्रा, गौरक्षा प्रमुख संजय देव, सामाजिक समरस्ता प्रमुख अशोक चौधरी, विभाग संगठन मंत्री कौलेश्वर टुड्डु, जिला संगठन मंत्री देवी लाल मुर्मू सहित अन्य कार्यकर्ता भाग ले रहे है. उक्त जानकारी विहिप के जिला मंत्री विक्रम सिंह ने दी.
भाजपा महिला मोर्चा ने घर-घर चलाया जनसंपर्क अभियान
भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 साल में किए गए कार्यों को लेकर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा देवघर की बहने कई वार्डों में घर-घर व दुकान- दुकान जाकर जनसंपर्क अभियान चलाया. साथ ही लोगों को 9 साल सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और महिलाओं के जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में प्रधानमंत्री द्वारा किए गए कार्यों से लोगों को अवगत कराया गया. इस कार्य के तहत हर वर्ग के लोगों से संपर्क कर मोदी जी को 2024 में फिर से समर्थन देने की अपील की गई. सभी ने अपने मोबाइल पर 90-90-90 2024 पर मिस कॉल कर अपना समर्थन दिया.
मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रीता चौरसिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने 9 साल पूरे कर लिए हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने इसे सेवा के 9 साल बताया है. उनकी सरकार के द्वारा लिया गया हर फैसला लोगों का जिंदगी बेहतर बनाने के लिए था. केंद्र सरकार द्वारा लिया गया हर निर्णय, हर कदम, लोगों के जीवन को बेहतर बनाने की इच्छा से निर्देशित होता है. विकसित भारत के निर्माण के लिए हम और भी अधिक मेहनत करते रहेंगे. देश ने पिछले नौ वर्षों में नेशन फर्स्ट के मंत्र के साथ हर क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास देखा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार ने बीते 9 वर्षों में राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ देशवासियों की आशा, अभिलाषा एवं आकांक्षाओं को पूर्ण किया है. उन्होंने कहा कि बीते 9 साल भारत के लिए अभूतपूर्व उपलब्धियों के रहे हैं. देश को आज़ाद भारत की भव्य-दिव्य आधुनिक संसद मिली है. ये भारत के हज़ारों वर्ष पुराने लोकतांत्रिक इतिहास को हमारे समृद्ध लोकतांत्रिक भविष्य से जोड़ने वाली संसद है. कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह महिला मोर्चा की जिला प्रभारी रीता चौरसिया, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष विजया सिंह, जिला मीडिया प्रभारी सचिन सुल्तानिया, अलका सोनी, कुसुम सिंह, संध्या कुमारी, प्रेमलता वर्णवाल, लक्ष्मी देवी, बिना मंडल, उर्मिला गुप्ता, बबलू राज, बबलू, गणेश राव आदि लोग मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें: श्रावणी मेला 2023 : पहली सोमवारी को लेकर नगर आयुक्त ने की समीक्षा बैठक




