JharkhandLead NewsRanchiTOP SLIDER

पूजा सिंघल को पूछताछ के लिए लाया गया इडी कार्यालय, अभिषेक व सुमन भी हैं हाजिर

Ranchi: मनी लाउंड्रिंग मामले में गिरफ्तार आइएएस पूजा सिंघल को पूछताछ के लिए आज फिर इडी कार्यालय लाया गया है. उनके पति अभिषेक झा व सीए सुमन कुमार सिंह को भी इडी कार्यालय लाया गया है. मालूम हो कि पूजा सिंघल ने इडी ने कल शाम गिरफ्तार करते हुए पांच दिनों के लिए रिमांड पर लिया है. इससे पहले कल गिरफ्तारी के साथ ही पूजा होटवार जेल भेज दिया गया था. आज होटवार जेल ही उन्हें इडी कार्यालय लाया गया है.

मालूम हो कि कल शाम इडी के उन्हें विशेष जज पीके शर्मा के समक्ष पेश किया गया था. इडी ने 12 दिन की रिमांड मांगी थी पर कोर्ट ने पांच दिन ही रिमांड देने की अनुमति दी. यह उल्लेखीय पूजा सिंघल के पति अभिषेक कुमार झा से भी इडी दो दिनों तक पूछताछ कर चुकी है. अभिषेक झा की भी गिरफ्तारी संभावित है. पूजा सिंघल को कड़ी सुरक्षा के बीच इडी कार्यालय लाया गया है. पूजा के कार्यालय पहुंचने के पूर्व ही इडी की कार्यालय की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है.

यहां यह भी उल्लेखनीय है कि पूजा सिंघल के पीए सुमन कुमार सिंह की रिमांड अविधि आज खत्म हो रही है. जाहिर है उन्हें आज अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा. हो सकता है कि इडी अदालत से रिमांड अविधि बढ़ाने का आग्रह करे.

Related Articles

Back to top button