JharkhandLead NewsRanchi

पूजा सिंघल प्रकरणः अब निवेश वाली संपत्ति पर इडी की नजर, कर सकती है जब्त

Ranchi: इडी अब IAS अधिकारी पूजा सिंघल और उसके पति अभिषेक झा द्वारा चल और अचल संपत्ति अर्जित किये जाने के पहलुओं पर जांच कर रही है. इडी यह जांच रही है कि पूजा सिंघल और सुमन कुमार ने कहां-कहां जमीन व दूसरी संपत्ति में निवेश किया. इन संपत्तियों को भी इडी जब्त कर सकती है.

डिजिटल उपकरणों की चल रही है जांच

छापेमारी के दौरान इडी ने सीए सुमन के यहां से कई डिजिटल उपकरण, उसके कार्यालय का सर्वर भी जब्त कर लिया है. जिसकी जांच चल रही है. जांच के बाद नये मामलों का खुलासा हो सकता है. इडी इन सारी चीजों की काफी बारिकी से जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें : को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयकर विभाग का एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित

पल्स डायग्नोस्टिक सेंटर में भी कर चुके हैं 70 करोड़ खर्च

इडी की जांच यह बात भी सामने आयी है कि पल्स अस्पताल से अलग पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा बरियातू में ही पल्स डायग्नोस्टिक सेंटर भी चलाते हैं. इस सेंटर पर तकरीबन 70 करोड़ का खर्च कर चुके हैं. इडी ने पल्स डायग्नोस्टिक सेंटर खरीदने में 40 करोड़ व मशीनरी पर 30 करोड़ के खर्च का आकलन किया है.

जमीन की जानकारी कार्मिक को दी थी

पूजा सिंघल ने आर्किड कांप्लेक्स स्थित इस जमीन के विषय में कार्मिक विभाग को जानकारी दी थी. उन्होंने कार्मिक को बताया था कि यह जमीन उनके पति ने 10 करोड़ में अपनी बचत से खरीदी थी. मनरेगा में मनी लाउड्रिंग की पुष्टि के बाद पूरी जांच पल्स के खर्च पर इडी को मनरेगा घोटाले में मनी लाउड्रिंग के पूरे साक्ष्य पूजा सिंघल के खिलाफ मिले हैं. इस दौरान उनके आय से अधिक 1.43 करोड़ की संपत्ति की पुष्टि हो चुकी है.

अब पल्स अस्पताल के निर्माण में हुए खर्च को जांचेगा इडी

अब इडी यह जांचने में लगी है कि पल्स अस्पताल के निर्माण में कितने रुपये की राशि का खर्च हुआ. पल्स अस्पताल के सभी तरह के भुगतान, कर्मियों के वेतन, आय समेत अन्य पहलुओं पर इडी की जांच अब फोकस है. यही वजह है कि इडी ठेकेदार, बिल्डर, आर्किटेक्ट, एसपीटी ठेकेदार समेत सारे लोगों का बयान दर्ज करेगी कि उन्हें कितने का भुगतान किया गया था.

इसे भी पढ़ें : औरंगाबाद के एसपी ने गांजा तस्कर को छोड़ने के आरोपी थाना अध्यक्ष संजय कुमार को किया निलंबित

 

Related Articles

Back to top button