
Aurangabad : जिले में तस्करी का गांजा पकड़कर थाने से छोड़ने वाले मदनपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार को एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने निलंबित कर दिया है. सदर एसडीपीओ गौतम शरण ओमी के जांच रिपोर्ट पर एसपी ने कार्रवाई की. निलंबित थानेदार को लाइन भेजा गया है.
सदर एसडीपीओ गौतम शरण ओमी ने बताया गांजा बरामदगी से जुड़े मामले में कुछ गड़बड़ी मिली थी. इसके बाद वरीय स्तर से कार्रवाई की गई है. एसपी ने बताया कि गड़बड़ी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा.
इसे भी पढ़ें : को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयकर विभाग का एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित




