
Ranchi: मने ई तो हदे हो गया. ऊपर वाला फोटवा देखिए. कोई ई वाला फोटुआ अपना फेसबुक पर लगाया है. हंसते-हंसते पेट फुल जा रहा है. चुनाव से पहले का पता ऐसन केतना फोटो देखने को मिलेगा.
लेकिन सचे कह रहे हैं बड़ी मजा आ रहा है. जीते कौन हारे कौन ई तो बाद का बात है. लेकिन ऐसन ऐसन फोटो देखने को मिल रहा है कि का बताएं. बताइए भला मोदी जी के स्वच्छता अभियान का नामे बदल दिया. ऐतना अच्छा नाम था, उसको बिगाड़ के सच भारत अभियान का नाम रख दिया.
इसे भी पढ़ेंः2014 में कम सीटों पर चुनाव लड़ना मजबूरी थी, 2019 में बदला है चुनावी परिवेश : सुदेश महतो
ओकरो से मन नहीं भरा तो देख रहे हैं ना ए गो कूड़ादान बना दिया है. ओकरा में लिखल है 2014 का कचरा यहां डाले. हेमंत सोरेन को बाहुबली बना दिया है. एकदम प्रभासे नियर बाहुबली जैसन ऊ ए गो शिव लिंग तो नहीं बल्कि कचरा का डब्बा उठईले है. डब्बवा में बीजेपी का कमल वाला सिंबल सटल है.
और ऊ कचरा का पेटिया हेमंत सोरेन उठईले हैं, ओकरा में तीन गो फोटो है. मोदी जी, अमित शाह और सबसे बड़का फोटो रघुवर दास के है. पोस्टरवा में लिखल है, एक कदम स्वच्छता की ओर और 2014 का कचरा यहां डाले. मतलब एकदमे से कचरा-कचरा कर दिया.
ई सब सोशल मीडिया के कमाल है. कोईयो कुछो लिख रहा है. केतना के लिखलका तो समझो में नहीं आ रहा है. बड़का-बड़का नेता लोग का फोटो से मुंहवा काट के केकरो सरीर में लगा दे रहा है. बदमाशी के हद कर रहा है सब. अच्छा फेसबुक पर तो लगइबे करता है.
ओकरा बाद उसका स्क्रीन शॉट लेकर व्हाट्सएप पर सभे वायरल कर दे रहा है. लेवे वाला खूबे मजा ले रहा है सब. बताइए हेमंत सोरेन है कि महागठबंधन बनाने में बिजी है. बीजेपी अपन जीत का समीकरण बनावे में व्यस्त और ऐने ऊ लोग का पता कैसन-कैसन फोटो बनइते चल रहा है.
इसे भी पढ़ेंःविधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ‘अलर्ट मोड’ में, सीटों को लेकर एनडीए में मच सकता है घमासान




