
Ranchi : झारखंड विधानसभा चुनाव के ठीक पहले विपक्षी महागठबंधऩ की तरह एनडीए में भी सबकुछ ठीकठाक नहीं चल रहा है.
बीजेपी के साथ गठबंधन में रहते हुए मांगी गयी सीटों पर सामजंस्य नहीं बैठते देख आजसू सुप्रीमो ने कहा कि 2014 में कम सीटों पर चुनाव लड़ना पार्टी और उनकी मजबूरी थी लेकिन 2019 के चुनाव का परिवेश बदल गया है.
सुदेश ने यह बातें सोमवार को पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम सह मिलन समारोह के दौरान कही. इस दौरान हुसैनाबाद के बहुजन समाज पार्टी के विधायक शिवपूजन कुशवाहा मेहता ने अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ आजसू का दामन थामा.
इस दौरान बसपा विधायक काफी भावुक दिखे. मेहता ने जहां बसपा अध्यक्ष मायावती पर अनदेखा करने का आरोप लगाया. वही आजसू सुप्रीमो की जमकर तारीफ भी की.
इसे भी पढ़ें : क्या चंदनकियारी सीट बन रही है गठबंधन में रोड़ा, बीजेपी 110 परसेंट लड़ने को तैयार, आजसू छोड़ने को नहीं है तैयार
पार्टी के विस्तार से मायावती ने किया किनारा
बसपा विधायक ने कहा कि पार्टी से उनका मोहभंग इसलिए हुआ कि पार्टी सुप्रीमो मायावती राज्य में पार्टी की मजबूती को लेकर पूरी तरह से सीमित हो गयी हैं. पार्टी के विस्तार को लेकर वह अपने आप को झारखंड से किनारा कर रही थीं.
राज्य में पार्टी के विकास के लिए उन्हें कई बार उन्हें न्योता दिया गया लेकिन उन्होंने कोई दिलचस्पी नहीं दिखायी.
इसे भी पढ़ें : #Congress के 25 नेता दिखा रहे सीएम रघुवर दास के खिलाफ चुनाव लड़ने में रुचि
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के बयानों का कोई औचित्य नहीं
आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने शिवपूजन मेहता को एक जमीन से जुड़ा हुआ नेता बताते हुए कहा कि इनके आने से पार्टी में मजबूती आयेगी. इसी बीच सुदेश महतो ने बातो ही बातों में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा के उन बयानों को खारिज किया है जिसमें कहा गया था कि आजसू को 8 सीटें दी जायेंगी.
कहा कि आजसू पार्टी की सीधी बात बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व से होती है. लक्ष्मण गिलुवा के बयानों का कोई औचित्य नहीं. पत्रकारों से बातचीत में सुदेश ने इशारे में यहां तक कह दिया कि 2014 में कम सीटों पर चुनाव लड़ना पार्टी और उनकी मजबूरी थी. लेकिन 2019 के चुनाव का परिवेश बदल गया है.
इसे भी पढ़ें : #JPSC – छठी सिविल सेवा परीक्षा का 6 साल में तीन बार निकाला रिजल्ट, नहीं सुलझा आरक्षण संबंधी विवाद




