Jamshedpur

चाईबासा महिला कॉलेज में लगे कैंप में 100 छात्राओं को दिया टीका

Chaibasa : महिला कॉलेज चाईबासा में झारखंड सरकार कोविड-19 टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 15 से 18 वर्ष की छात्राओं को कोविड-19 टीका का प्रथम डोज दिया गया. साथ ही आरटीपीसीआर जांच भी की गयी. 100 छात्राओं को वैक्सीन दी गयी. प्राचार्य डॉ लोकनाथ ने छात्राओं को वैक्सीन लेने के लिए प्रोत्साहित किया. मौके पर बरसर सविता सुंडी, एन एस एस प्रोग्राम ऑफिसर डॅा अर्पित सुमन टोप्पो, सीतेंद्र रंजन सिंह, धनंजय कुमार, इंटरमीडिएट शिक्षिकाएं दिव्या शर्मा,  स्मिता ठाकुर,  लक्ष्मी, अमरीन, सुमन , गीता एवं आरती आदि शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थीं.

इसे भी पढ़ें- चाईबासा पुराना डीसी ऑफिस के पास भाजपाइयों ने दिया मौन धरना

Related Articles

Back to top button