JharkhandLead NewsNEWSRanchi

नर्स और पारा टीचरों को मुख्यमंत्री आवास घेरने से पुलिस ने रोका, हल्का बल प्रयोग

Ranchi: नियमितिकरण की मांग को लेकर राज्यभर से हजारों की संख्या में जुटे नर्स और पारा टीचरों को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने से पुलिस ने बलपूर्वक रोक दिया. नर्स व पारा टीचर आक्रोश मार्च निकालते हुए मुख्यमंत्री आवास घेरने के लिए निकले थे. आक्रोशित लोगों को जब पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो बैरिकेडिंग तोड़ते हुए आगे निकल गए. हालांकि, कुछ दूर आगे बढ़ने के साथ ही उन्हें रोक दिया गया है. इन्हें रोकने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा.

 

आंदोलन पर उतरे लोगों का कहना है कि पिछले दिनों जब आंदोलन किया तो नियमितीकरण के नाम पर एक कमेटी बना दी गयी, लेकिन उस कमिटी की एक भी बैठक नहीं हुई है. यानी सरकार और स्वास्थ्य महकमा उनकी मांगों को लेकर गंभीर नहीं है, इसलिए निराश होकर चरणबद्ध और निर्णायक आंदोलन शुरू करने का फैसला लिया गया है.

Related Articles

Back to top button