
Dhanbad: धनबाद की केंदुआडीह पुलिस ने कल देर शाम गोधर 14 नम्बर कोल डंप के पास से दो अपराधियों को आग्नेयास्त्र के साथ गिरफ्तार किया है लूटपाट की मंशा से घूम रहे इन अपराधियों के पास से पुलिस को दो देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस मिला है. पकड़े गए अपराधियों के खिलाफ पहले से ही दो अलग अलग थानों में मामला दर्ज है और ये दोनों जेल की हवा भी खा चुके है. इस संबंध में सोमवार को धनबाद डीएसपी (विधि व्यवस्था) अरविंद कुमार बिन्हा ने अपने कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी.
इसे भी पढ़ें: लातेहार में KEC कंपनी के बेचिंग प्लान्ट में उग्रवादियों का उत्पात, कर्मियों को बंधक बनाकर पीटा
डीएसपी (विधि व्यवस्था) अरविंद कुमार बिन्हा ने बताया कि धनबाद एसएसपी संजीव कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि केंदुआडीह थाना क्षेत्र के गोधर स्थित 14 नम्बर कोल डंप के समीप दो अपराधी किसी अपराध की नीयत से मंडरा रहे हैं. जिसके बाद धनबाद एसएसपी ने तत्काल इसकी सूचना केंदुआडीह थाना को दिया. सूचना मिलते ही केंदुआडीह थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार सिन्हा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस को वहाँ आता देख वहाँ मंडरा रहे दोनों अपराधी मौके से भागने की कोशिश करने लगे. जिसके बाद पुलिस ने दोनों अपराधियों को दौड़ा कर धरदबोचा. पकड़े गए दोनों अपराधियों का तलाशी लेने पर पुलिस को दोनों के पास से एक-एक देशी कट्टा और एक-एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ. पूछताछ के दौरान दोनों अपराधियों ने लूटपाट की योजना होने की बात कबूल किया है. दोनों अपराधियों की पहचान केंदुआडीह थाना क्षेत्र स्थित काली बस्ती निवासी शुक्रा राम उर्फ सुजीत राम और शशि रंजन राम के रूप में हुई है.
डीएसपी ने बताया कि शुक्रा राम के विरुद्ध 2020 में केंदुआडीह में ही पुलीस पर फायरिंग करने का मामला दर्ज है. इसके साथ इसके खिलाफ वर्ष 2022 में जिलाबदर का भी आदेश निर्गत हुआ था. उन्होंने बताया कि पकड़े गए शुक्रा राम और शशि रंजन सिन्हा का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है. इन दोनों के खिलाफ पूर्व से ही केंदुआडीह और धनसार थाना रंगदारी, आर्म्स एक्ट, लूटपाट जैसी लगभग एक दर्जन मामला दर्ज है. ये दोनों पहले भी जेल की हवा खा चुके है.




