DhanbadJharkhand

बोकारो को जोड़ने वाले विनोद पुल पर पुलिस ने बांस लगाकर की खानापूर्ति, जारी है लोगों का बेरोकटोक आवागमन

Dhanbad : झरिया के लाल बंगला स्थित दामोदर नदी पर बने पुल पर भौंरा पुलिस ने बांस लगाकर यूं ही छोड़ दिया है. आने-जाने वालों को रोकने के लिए यहां पर कोई व्यवस्था नहीं की गयी है. न ही आने-जाने वाले लोगों की जांच की कोई व्यवस्था की गयी है.

यहां पुलिस का एक कांस्टेबल भी तैनात नहीं है, जो आने-जाने वाले लोगों पर नजर रख सके या उनसे पूछताछ कर सके. दामोदर नदी पर बना यह पुल धनबाद को बोकारो जिले से जोड़ने का काम करता है.

इसे भी पढ़ें – देश में दो सप्ताह के लिए बढ़ सकता है लॉकडाउन, मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में पीएम ने दिये संकेत

बोकारो में कोरोना के मामले सामने आने के बाद धनबाद के लोगों में है दहशत

शुक्रवार को न्यूजविंग में इस बाबत खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस ने शुक्रवार की शाम को ही पुल को बांस लगाकर घेर तो दिया. लेकिन पुलिस की यह कार्रवाई सिर्फ खानापूर्ति साबित हो रही है. क्योंकि पुलिस की ओर से यहां पर अभी तक एक भी कांस्टेबल तैनात नहीं किया गया है. न ही यहां आने-जाने वाले लोगों की जांच की कोई व्यवस्था की गयी है.

स्थानीय लोगों ने बताया कि पुलिस की इस कार्रवाई से यहां के लोगों को कोई लाभ नहीं मिलने वाला. क्योंकि पुल पर सिर्फ बांस लगाने से आने-जाने वाले लोगों पर कोई अंकुश नहीं लग पाया है. उन्होंने बताया कि जब से पड़ोसी जिला बोकारो में कोरोना पीड़ितों के मामले सामने आने लगे हैं, तब से धनबाद जिले के लोग सहमे हुए हैं. उन्हें इस बात का अंदेशा है कि कहीं कोई संक्रमित व्यक्ति धनबाद जिले में न घुस आये और लोगों को संक्रमित न कर दे.

इसे भी पढ़ें – #LockDownEffect: ऑनलाइन शिक्षा पर MHRD ने मांगी सलाह, की ‘भारत पढ़े ऑनलाइन’ कार्यक्रम की शुरुआत

कोयला चोर करते हैं इस पुल का इस्तेमाल

स्थानीय अवधेश गिरि और श्रद्धानंद मिश्रा ने बताया कि इस तरह से बांस लगाने से हमलोगों को कोई लाभ नहीं मिलने वाला. उन्होंने कहा कि बांस लगाने के बाद भी लोगों का बेरोकटोक लोगों का आना-जाना जारी है. उन्होंने कहा कि यह ग्रामीण क्षेत्र है और यहां अतिरिक्त सतर्कता की जरूरत है.

लेकिन पुलिस प्रशासन इस मामले में उदासीन बना हुआ है. यहां पर कुछ लोगों ने यह भी बताया कि कोयला चोर बोकारो कोयला भेजने के लिए इसी रास्ते का इस्तेमाल करते हैं. सुबह के वक्त सैकड़ों लोगों को साइकिल व अन्य वाहनों से कोयला ले जाते हुए आसानी से देखा जा सकता है. उन्होंने कहा कि इन चोरों का पुलिस के साथ सांठगांठ होता है, इसलिए कोई कार्रवाई नहीं की जाती है.

इसे भी पढ़ें – #CoronaEffect: भुखमरी के कगार पर धनबाद के गुलगुलिया बस्ती के लोग, सरकारी सुविधाओं का नहीं मिल रहा लाभ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button