
Ranchi: होली पर्व को लेकर रांची पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में जुट गयी है. राजधानी रांची में अतिरिक्त सुरक्षाबलों को तैनात किया जायेगा. सभी थाना प्रभारियों को असामाजिक और शरारती तत्वों पर पैनी नजर रखने का निर्देश दिया गया है.
वहीं, आपराधिक गतिविधि में संलिप्त फरार आरोपितों को अभियान चलाकर गिरफ्तार करने के साथ-साथ सड़क पर हुड़दंग करने वालों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया.
एसएसपी सुरेंद्र झा ने बताया कि नकली शराब कारोबारियों को किसी भी कीमत पर नहीं बक्शा जाएगा और उन्हें सख्त से सख्त सजा दी जाएगी. संवेदनशील जगहों पर सादे लिबास में महिला और पुरुष के जवान निगरानी में तैनात रहेंगे. संवदेनशील स्थानों और चौक-चौराहो पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी.
इसे भी पढ़ें : हवाई यात्रा पर जाते हैं तो ये खबर जरूर पढ़ें, जानें DGCA की नयी गाइडलाइंस में क्या हैं निर्देश
विशेष स्थिति के लिए आरएएफ की भी तैनाती की जाएगी. शराब पीकर वाहन चलाने वाले के खिलाफ डंकन ड्राइव अभियान भी चलाया जाएगा. एसएसपी ने सभी थानेदारों को निर्देश दिया है कि अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध शराब कारोबार में शामिल लोगों पर नजर रखें. किसी भी थाना क्षेत्र में अवैध शराब की जानकारी मिली तो उस क्षेत्र के थाना प्रभारी पर कार्रवाई की जायेगी.
पंचायत चुनाव और होली को लेकर पुलिस की चुनौतियां बढ़ गई हैं. होली के त्योहार के मददेनजर भी दूसरे राज्यों से शराब की तस्करी और नकली शराब की डिमांड बढ़ जाती है, लेकिन इस बार स्थिति काफी चुनौतीपूर्ण और विपरीत है.
होली के साथ ही पंचायत चुनाव भी सिर पर हैं, ऐसे में पुलिस के सामने शराब की तस्करी और नकली शराब की बिक्री पर अंकुश लगाना बड़ी चुनौती होगी. इसी के मद्देनजर प्रदेशभर में जिला अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने जिले में शराब तस्करी और जहरीली शराब पर रोक लगाएं.
इसे भी पढ़ें : नमूने लिए बिना 1500 रुपये में कोविड-19 की फर्जी नेगेटिव रिपोर्ट बेचता था, जाने क्या हुआ हाल
गौरतलब है कि राज्य में त्रिस्तरीय पंचायतों का कार्यकाल जनवरी महीने में ही समाप्त हो चुका है. कोविड-19 के कारण समय पर पंचायत चुनाव संभव नहीं हुआ.
- 17 अक्टूबर 2020 को रांची पुलिस ने शनिवार को शराब माफिया के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सदर और एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में भारी मात्रा में नकली शराब बरामद की थी. गुप्त सूचना पर सदर थाना पुलिस और पीसीआर टीम ने बूटी मोड़ के समीप एक अर्धनिर्मित मकान में छापेमारी कर बड़ी मात्रा में नकली अंग्रेजी शराब, झारखंड सरकार का फर्जी लेबल, लोगो एवं बोतल सील करने के उपकरण बरामद हुए. पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था जबकि तीन लोग वहां से भाग निकले.
- 19 सिंतबर 2020 को पुलिस ने तीन आरोपियों को हथियार और शराब के साथ गिरफ्तार कर मामले का भंडाफोड़ किया था. जांच में शराब माफियाओं के बिहार कनेक्शन की भी बात सामने आयी थी. तस्कर गिरोह का सरगना संतोष पाठक आईटीबीपी का पूर्व जवान था. इनके पास से 12 पेटी अवैध शराब बरामद की गयी थी.
इसे भी पढ़ें : जामताड़ा : प्रधानमंत्री सड़क योजना से बनी सड़क में बना गढ्ढा, ग्रामीणों को दुर्घटना की सता रही चिंता




