
Siwan: जिले में देर रात को शादी-विवाह की खुशियां पल भर में मातम में बदल गई. सिवान के सिसवन थाना इलाके के भागड़ गांव मे नंदकिशोर यादव के घर बारात आई थी. छत से बड़ी संख्या में लोग बारात देख रहे थे. छत की दीवार गिर गई, जिसमें छत पर खड़े सभी लोग नीचे गिर गए. इस घटना में 12 साल की एक बच्ची समेत एक महिला की जान चली गई. वहीं दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. सभी घायलों को सदर अस्पताल सिवान भेजा गया है, जहां उनका इलाज जारी है.
इस घटना के बाद से इलाके में मातम पसर गया है. सिवान में डॉक्टरों ने 5-6 लोगों की हालत गंभीर बताते हुए उन्हें पटना रेफर कर दिया। वहीं अन्य घायलों का को सदर अस्पताल सीवान भेजा गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. सूचना पाकर सीवान के सदर एसडीपीओ जितेंद्र पाण्डेय सदर हॉस्पिटल पहुंच गए और घायलों की बेहतर इलाज के लिए डॉक्टर को निर्देश दिया.




