BiharNEWS

बिहार में पुलिसिंग दुरूस्त करने के लिए सुस्त पड़े थानों की वरीय अधिकारियों ने की जांच, लंबित मामले तेजी से निपटाने का निर्देश

राज्य के सबसे अधिक लंबित कांडों वाले 216 थानों की हुई है पहचान

Patna : बिहार में पुलिसिंग को दुरुस्त करने के लिए डीजीपी ने सुस्त पड़ चुके थानों की जांच कराने का फैसला किया था. इसके लिए पुलिस मुख्यालय के सीनियर अधिकारियों को जांच का जिम्मा दिया गया. ऐसे थाने जहां लंबित कांडों की संख्या ज्यादा है वहां जांच का काम शुरू भी हो गया है. सीनियर पुलिस अधिकारियों ने अलग-अलग जिलों के 28 थानों का जायजा लिया. अधिकारियों ने लंबित मामलों के जल्द निपटारे के लिए संबंधित पुलिसकर्मियों को टिप्स दिए.

इसे भी पढ़ें : पंचायत चुनाव 2022 प्रथम व द्वितीय चरण: धनबाद में विभिन्न पदों के लिए 258 महिलाओं सहित 478 ने किया नामांकन

वरीय अधिकारियों ने लिया थानों का जायजा

इन अधिकारियों ने थाना स्तर पर बरती जा रही लापरवाही की भी पहचान की है. डीजीपी एसके सिंघल ने पिछले दिनों राज्य के सबसे अधिक लंबित कांडों वाले 216 थानों की पहचान की थी. विशेष शाखा के एडीजी सुनील कुमार ने छपरा के मुफस्सिल थाने का जायजा लिया यहां कई मामले ऐसे मिले जिसकी जांच चार-पांच वर्षों से लंबित है. उन्होंने लंबित मामलों का निपटारा तेजी से करने का आदेश दिया. एडीजी पारसनाथ ने वैशाली के लालगंज थाना का निरीक्षण किया.

इसे भी पढ़ें : चारा घोटाला: लालू प्रसाद यादव को मिली जमानत, दस लाख मुचलके के साथ

एडीजी आधुनिकीकरण डॉ. कमल किशोर सिंह ने मधुबनी सदर, एटीएस के एडीजी रविन्द्र शंकरण ने मुजफ्फरपुर टाउन और एडीजी विधि-व्यवस्था संजय कुमार सिंह ने दरभंगा सदर थाना का जायजा लिया है. इसके अलावा भी कई पुलिस अधिकारियों ने अलग-अलग थानों का दौरा करते हुए कामकाज की समीक्षा की. लंबित मामलों की जांच, कुर्की जब्ती और वारंट तामिला के साथ साथ अभियुक्तों की गिरफ्तारी के मामले में सबसे अधिक गडबडी मिली है.

इसे भी पढ़ें : मुंगेर में 300 बच्चे एल्बेंडाजोल की दवा खाने से बीमार, अस्पताल में चल रहा इलाज

Related Articles

Back to top button