
Ranchi: झारखंड का वन विभाग सिर्फ नाम का रह गया है. राज्य में न तो जंगल का संरक्षण हो पा रहा है न ही जानवरों का. नतीजा यह है कि छोटे जानवरों पर मौत का साया मंडरा रहा है. हाल ही में भगवान बिरसा मुंडा जू में सात लोमड़ियों की मौत हो गयी. जिसके बाद रखरखाव को लेकर सवालिया निशान उठ रहा है. यही नहीं, जंगलों से जानवर लुप्त होते जा रहे हैं. वन विभाग ने अब वन संरक्षण के लिए एक्शन प्लान तैयार किया है. एक्शन प्लान में जानवरों की सूची को भी शामिल किया है. सूची में 27 जंगली जानवरों की संख्या का उल्लेख है. विभाग के आंकड़ों के अनुसार, झारखंड में जंगली जानवरों की संख्या 30166 बताई गई है. जबकि वन्य प्राणी संरक्षण पर लगभग 22 करोड़ रूपए सालाना खर्च किये जाते हैं.
इसे भी पढ़ें : मुंगेर में 300 बच्चे एल्बेंडाजोल की दवा खाने से बीमार, अस्पताल में चल रहा इलाज
जंगल में सांभर, चीतल, नेवला नहीं दिखते
वन विभाग के आंकड़ों के अनुसार सांभर, चीतल, साहिल और नेवला की संख्या काफी कम हो गई है. झारखंड में सांभर की संख्या 45 बतायी गयी है. चीतल की संख्या 867, नेवला की संख्या 140 और साहिल की संख्या सिर्फ दो है. वन विभाग के अनुसार, प्रदेश में गिद्धों की संख्या लगभग 300 के आसपास है.
कोयल की संख्या 25 हजार से घटकर 15 हजार हो गयी
झारखंड में दस 10 साल पहले जहां 25000 कोयल थी, जो आज घटकर लगभग 15 हजार के करीब हो गयी है. अब स्थिति यह हो गई है कि कोयल और उसकी आवाज की खूबियां केवल किताबों और कविताओं में ही सुनने और पढ़ने तक सिमटती जा रही है.
इसे भी पढ़ें : बिहार में पुलिसिंग दुरूस्त करने के लिए सुस्त पड़े थानों की वरीय अधिकारियों ने की जांच, लंबित मामले तेजी से निपटाने का निर्देश
जानवरों के संरक्षण का क्या है एक्शन प्लान
वन विभाग ने जंगली जानवरों के संरक्षण के लिए एक्शन प्लान भी तैयार किया है. इसके तहत जंगल का दायरा बढ़ाने के लिए पौधारोपण को अहम बताया गया है. जानवरों के पीने के पानी के लिए चेकडैम का निर्माण और भोजन की व्यवस्था करने को प्लान में शामिल किया गया है.
जानवरों की घटती संख्या पर वन विभाग का तर्क
जानवरों की कमी पर वन विभाग का तर्क है कि वन्य जीव के पुनर्वास का आभाव है. विभाग के अनुसार बढ़ती आबादी, जानवरों द्वारा नुकसान पहुंचाये जाने के विरूद्ध प्रतिक्रिया, नई बस्तियों का विकास, रेलवे लाइन का निर्माण, सड़क निर्माण और बिजली लाइन का निर्माण के कारण जानवरों का पलायन हो रहा है.
किस जानवर की संख्या कितनी
चीतलः 867, सांभर: 45, जंगली सुअर: 2604, भौर: 147, नीलगाय: 03, कोटरा: 477, तेंदुआ: 50, हड्डा: 19, भेड़िया: 135, बंदर: 17304, बंदर:4711, हाथी: 688, भालू: 153, खरहा: 513, मोर: 858, लोमड़ी: 72, नेवला: 140, गिद्ध: 300, सियार: 266, जंगली बिल्ली: 26 और साहिल: 02, जंगली कुत्ता: 27, जंगली गिलहरी: 202, जंगली मुर्गा: 927, धनेश: 00, माउस डियर: 16.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर : उपायुक्त से मिले चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन




