JharkhandRanchi

चैंबर ऑफ कॉमर्स ने स्टील की बढ़ती कीमतों पर जतायी चिंता

Ranchi : चैंबर ऑफ कॉमर्स के स्टील फैब्रिकेशन उप समिति की बैठक गुरुवार को चैंबर भवन में संपन्न हुई. बैठक में स्टील इंडस्ट्री से जुडे़ व्यापारियों को चैंबर की सदस्यता सूची में जोड़ने के प्रयास पर चर्चा की गई. साथ ही एमएसएमई व सिडबी द्वारा उद्यमियों को दी जा रही विभिन्न योजनाओं पर भी चर्चा की गयी. बैठक के दौरान स्टील की कीमतों में वृद्धि पर चिंता जताते हुए सरकार से इसपर विचार का आग्रह किया गया. बैठक में उप समिति चेयरमेन अनिश सिंह, सदस्य किशन अग्रवाल, सुनिल अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल उपस्थित रहे.

वहीं, चैंबर में स्वच्छ भारत व पौधरोपण उप समिति की बैठक भी गुरुवार को हुई. जिसमें सदस्यों ने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण के कारण ठंड के समय में भी मच्छरों का प्रकोप बढ़ा हुआ है. रांची नगर निगम से यह मांग की गई कि शहर के सभी इलाकों में फॉगिंग की जाये. साथ ही नालियों के अंदर मच्छर मारने वाली कड़ी दवा डाल कर लार्वा को खत्म किया जाये. बैठक में उप समिति चेयरमेन किशन अग्रवाल, सदस्य अनिश सिंह, सुनील अग्रवाल, अनुराग कुमार, अजय कुमार, धीरज ग्रोवर सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे.

इसे भी पढे़ं – कोई भी परीक्षा अंतिम नहीं, प्राप्तांक के बजाए ज्ञान की गंगा का लें आनंदः गजेन्द्र सिंह शेखावत

Related Articles

Back to top button