Crime NewsJamshedpurJharkhandSaraikela

ADITYAPUR TRIPLE MURDER CASE: पुलिस ने ट्रिपल मर्डर केस का किया खुलासा, शेरू को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाने क्यों की गई थी हत्या

JAMSHEDPUR : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सतबहनी में बीते दिनों राजू गोराई, सुबीर चटर्जी और आशीष की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है. इस मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी शेरू को गिरफ्तार कर लिया है. शेरू की निशानदेही में पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है. वहीं पुलिस ने बीते दिनों सरायकेला कोर्ट में सरेंडर करने वाले दिनेश महतो को भी रिमांड मे लेकर पूछताछ की जिसकी निशानदेही में पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बोलेरो को बरामद किया. (नीचे भी पढ़ें)

जानकारी देते हुए एसपी आनंद प्रकाश ने बताया कि इस हत्याकांड का मास्टर माइंड संतोष थापा और छोटू राम है. वहीं इस घटना को अंजाम देने में दीपक मंडल, आशीष सरदार, भीम सुभाष प्रमाणिक, करतब मुंडा, सुकू, सोनू महतो, संजीव धीवर उर्फ बूढ़ा एवं उमाकांत शामिल थे. गिरफ्त में आए सोनू के अनुसार आशीष गोराई एवं सुवीर चटर्जी उर्फ रावण के द्वारा संतोष थापा के नाम पर हथियार का सप्लाई तथा शांति नगर में दुकानदारों से रंगदारी वसूली की जाती थी. जिसका छोटू राम द्वारा विरोध किया गया था. दुकानदारों से रंगदारी देने के लिए मना किया गया था. इसी बात को लेकर दोनों के बीच एक बार झगड़ा भी हुआ था, लेकिन आशीष गोराई तथा सुबीर चटर्जी उर्फ रावण के द्वारा कहा गया कि जो लोग हमारे रास्ते में आएगा उसे गोली मार देंगे. आशीष गोराई तथा सुधीर चटर्जी उर्फ रावण संतोष थापा तथा छोटू राम को जान से मारने की योजना बनाने लगे थे. इस बात की भनक संतोष थापा को लग गई थी. जिसके बाद संतोष थापा ने हत्या की योजना बना डाली. (नीचे भी पढ़ें)

योजना अनुसार छोटू राम, शेरू सरदार, दिनेश महतो एवं आशीष सरदार सातबोहिनी आया. वहां आकर छोटू राम अपने बोलेरो से उतरा और गाली देते हुए आशीष गोराई को एक तरफ ले गया. वहां विवाद के बाद आशीष को गोली मार दी. गोली लगते ही आशीष लड़खड़ा कर नीचे गिर गया. तब शेरू ने भी एक गोली आशीष को मार दिया. इसी बीच सुवीर चटर्जी और राजू गोराई ने दिनेश महतो से पिस्टल की छीना- झपटी करने लगे. तब दिनेश महतो ने रावण और सुबीर चटर्जी को एक गोली मार दी. इसी बीच राजू भागने लगा तब उसको आकाश सिंह सरदार, दीपक मंडल, उमाकांत तथा संजीव ने राजू को पकड़ लिया और दिनेश महतो ने उसे गोली मार दी. वहीं एसपी ने आशीष गोराई का संतोष थापा की साली के साथ संबंध होने की बात भी कही है.

ये भी पढ़ें : Jamshedpur : हुसैनी सुन्नी जामा मस्जिद कमेटी व भारतीय मुसलमान कमेटी ने एसडीओ को सौंपा ज्ञापन

Related Articles

Back to top button