Jamshedpur

सर्किट हाउस गोलचक्कर के पास युवती से छिनतई मामले का छह घंटे में पुलिस ने किया खुलासा, 2 गिरफ्तार

Jamshedpur :  बिष्टूपुर थाना क्षेत्र के सर्किट हाउस गोलचक्कर के बाद श्वेता कुमारी से शुक्रवार को हुई हैंड बैग की छिनतई के मामले का खुलासा एसएसपी डॉ एम तमिल वाणन ने छह घंटे के भीतर ही कर दिया है. इस मामले में पुलिस ने सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के न्यू बाराद्वारी देवनगर के रहने वाले निरंजन दुवान और राजकमल गोराई को गिरफ्तार किया है.

ये हुआ बरामद

दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने दो लेजिस पर्स, दो बाइक, दो मोबाइल, पैन कार्ड, नकद 5700 रुपये बरामद किया गया है. इसके अलावा भी पुलिस अभी मामले में छापेमारी कर रही है.

अन्य दो मामले का भी खुलासा

एसएसपी ने दोनों की गिरफ्तारी के बाद अन्य दो मामले का भी खुलासा किया है. पुलिस का कहना है कि दोनों शातिर बदमाश है. अभी तक सिर्फ दो ही मामले का खुलासा किया है, लेकिन पुलिस को लग रहा है कि इसमें और कुछ भी हाथ आ सकता है.

इसे भी पढ़ें- गोविंदपुर कम्पुटा में धोती के सहारे लगाई फांसी, पत्नी रहती थी अलग

 

Related Articles

Back to top button