
Banka : जिले में एक फर्जीवाड़ा करते हुए वकील को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. मामला टाउन थाना क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार 1 मई को पुलिस के विशेष छापेमारी अभियान में बांका थाना क्षेत्र के चोराकोल गांव निवासी इन्द्रदेव दर्वे उर्फ इन्द्रदेव यादव बालू घाट में जानलेवा हमला करने के आरोप में जेल में है.
इसे भी पढ़ें : Jharkhand में बढ़ रहा कोरोना, इस बार भी वैरिएंट का पता लगाने के लिए नहीं होंगे टेस्ट
क्या है पूरा मामला
उसे छुड़वाने के लिए उनके अधिवक्ता विकास साह अपने सहयोगी पंचू यादव के साथ फर्जी जमानत का कागजात बनकर छुड़वाने पहुंच गए थे. इसके बाद पुलिस को बताया कि न्यायलय ने उनके मुव्वकिल को जमानत पर रिहा कर दिया है.
पुलिस को जमानत के कागजात पर शक हुआ. इसके बाद पुलिस अधिकारी इसकी जांच करने न्यायालय पहुंची. जांच के दौरान यह पता चला कि अधिवक्ता के दिखाए गए जमानत के पेपर फर्जी है. इसके बाद पुलिस ने दोनों पर फर्जीवाड़ा का केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया. थानाध्यक्ष शंभू यादव ने बताया कि अधिवक्ता अपने सहयोगी के साथ फर्जी काजगत बनकर आरोपी को छुड़वाने आया था. सच सामने आने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है.
इसे भी पढ़ें : Jharkhand: 59 आइटीआइ में जल्द ही 726 प्रशिक्षण पदाधिकारियों की होगी नियुक्ति, जल्द अड़चन होगी दूर




