NationalNEWS

प्रशांत किशोर की टीम को अगरतला में किया गया नजरबंद, TMC बोली-लोकतंत्र पर हमला

New Delhi: पिछले हफ्ते से अगरतला के एक होटल में डेरा डाले हुए चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर की इंडियन पॉलिटिकल ऐक्शन कमेटी (I-PAC) की टीम से स्थानीय पुलिस ने पूछताछ की है. आई-पैक की यह टीम राज्य की राजनीतिक स्थिति और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के लिये संभावित समर्थन आधार का आकलन कर रही है. टीएमसी की त्रिपुरा इकाई ने इसे ‘लोकतंत्र पर हमला’ करार दिया है और कहा कि पुलिस ने उन्हें उनके होटल में बंद कर दिया था.

इसे भी पढ़ें : हाजीपुर में पेट्रोल पंप कर्मचारी से दिनदहाड़े 12 लाख की लूट

हालांकि, पश्चिम त्रिपुरा के पुलिस अधीक्षक माणिक दास ने दावा किया कि नियमित जांच के तहत अगरतला शहर स्थित होटल में 22 सदस्यीय आई-पैक टीम के सदस्यों से पूछताछ की जा रही है.

पुलिस अधीक्षक माणिक दास ने कहा, “लगभग 22 बाहरी लोग विभिन्न स्थानों पर घूम रहे थे. चूंकि कोविड प्रतिबंध लागू है, इसलिए हम उनके शहर में आने और ठहरने के कारणों की पुष्टि करने के लिए पूछताछ कर रहे हैं. उन सभी की सोमवार को कोविड की जांच की गई, रिपोर्ट की प्रतीक्षा की जा रही है.”

तृणमूल कांग्रेस की त्रिपुरा इकाई के अध्यक्ष आशीष लाल सिंह ने हालांकि इसे लोकतंत्र पर हमला करार दिया. सिंह ने कहा, “यह लोकतंत्र पर हमला है. त्रिपुरा का निवासी होने के कारण मैं स्तब्ध हूं. यह त्रिपुरा की संस्कृति नहीं है. त्रिपुरा में बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार के कुशासन के कारण टीएमसी को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया और समर्थन से भाजपा घबरा गई है.”

Related Articles

Back to top button