BiharCrime NewsTOP SLIDER

हाजीपुर में पेट्रोल पंप कर्मचारी से दिनदहाड़े 12 लाख की लूट

Hazipur: हाजीपुर में अपराधियों ने बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया है. हथियारबंद अपराधियों ने पेट्रोल पंप के कर्मचारी से 12 लाख रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गये. लूट के दौरान बदमाशों ने फायरिंग भी की. इस दौरान इलाके में अफरा-तफरी मच गयी. घटना लालगंज बाजार के महावीर चौक की है. घटनास्थल से पुलिस ने दो खोखा बरामद किया है.

 

इसे भी पढ़ें : झारखंड सरकार गिराने की साजिश मामले में बढ़ सकती है तीनों विधायकों की मुश्किलें

घटना के संबंध में बताया जाता है कि पेट्रोल पंप का कर्मचारी जब कैश जमा कराने बैंक जा रहे थे तभी बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाया. बदमाशों ने दहशत फैलाने के उद्धेश्य से पहले फायरिंग की फिर पेट्रोल पंप कर्मचारी से 12 लाख रुपये लूट लिए. लूट की इस बड़ी वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गये.

 

इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है. दिनदहाड़े लूट की इस बड़ी वारदात से व्यवसायियों में दहशत का माहौल है. पीड़ित कर्मचारी ने इस घटना की जानकारी पेट्रोल पंप के मालिक को दी जिसके बाद आनन-फानन में लोग घटनास्थल पर पहुंचे. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

Related Articles

Back to top button