
Ranchi : राजधानी रांची में जमीन दिलाने के नाम पर 22 लाख की ठगी का मामला सामने आया है. इस मामले में आरोपी पिछले 5 सालों से फरार चल रहा था. रांची पुलिस ने सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी का नाम नवीन केरकेटा है और वह चुटिया इलाके का रहनेवाला है. बताया जाता है कि आरोपी नवीन केरकेट्टा के ऊपर रांची के अलग-अलग थानों में कई मामले दर्ज हैं, जिसकी जांच पुलिस कर रही है. नवीन केरकेटा जमीन दिलाने के नाम पर 22 लाख की ठगी कर फरार हो गया था. नवीन केरकेट्टा की रांची पुलिस को पिछले 5 सालों से तलाश थी. फिलहाल नवीन केरकेटा से रांची पुलिस पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की तहकीकात में जुटी हुई है.
इसे भी पढ़ें – धनबाद: अमन सिंह और प्रिंस खान के 30 से अधिक गुर्गों की सूची तैयार, सीसीए लगाने की तैयारी



