Palamu

15 लाख के इनामी माओवादी नितेश यादव के करीबी कमलेश यादव को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आधा दर्जन से ज्यादा मामले हैं दर्ज

Ranchi: पलामू पुलिस ने 15 लाख के इनामी माओवादी कमांडर नितेश यादव के सहयोगी कमलेश यादव को गिरफ्तार कर लिया है. कमलेश यादव पर पलामू के इलाके में कई नक्सली घटनाओं को अंजाम देने का आरोप है. गिरफ्तार कमलेश यादव पलामू के पांडू थाना क्षेत्र का रहने वाला है. आपको बता दें कि कुछ दिन पहले चतरा के इलाके में पुलिस ने शीर्ष माओवादी बबन भोक्ता को गिरफ्तार किया था. बबन भोक्ता ने ही कमलेश यादव का नाम पुलिस को बताया था. इसके बाद से ही पलामू पुलिस कमलेश यादव की तलाश कर रही थी.

Related Articles

Back to top button