
Ranchi : पुलिस ने हथियार से लैश तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों के नाम ऋषिकांत उपाध्याय, विकास मुण्डा और रोहित सिंह हैं. पुलिस ने गिरफ्तार सभी आरोपी को आज जेल भेज दिया है. कल एसएसपी सुरेन्द्र झा को गुप्त सूचना मिली कि रातु थाना अन्तर्गत कमड़े चाणक्यपुरी स्थित अनिता देवी के घर पर कुछ अपराधकर्मी अवैध हथियार से लैश होकर जमा हैं. एसएसपी सुरेन्द्र झा ने ग्रामीण एसपी नौशाद आलम को एक छापामारी दल का गठन करने का आदेश दिया.
इसे भी पढ़ें :तीरंदाजी में विश्व चैंपियन और ओलंपिक के लिए चयनित दीपिका को राज्य सरकार देगी 50 लाख
दल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए कमड़े चाणक्यपुरी स्थित अनिता देवी के मकान पर छापामारी हुई. पुलिस को देखकर तीन अपराधकर्मी भागने लगे. जिसे छापामारी दल द्वारा खदेड़कर पकड़ लिया गया.
ऋषिकान्त उपाध्याय के कमर से एक रिवाल्वर, 5 गोली लोडेड तथा 2 मोबाईल बरामद किया गया. विकास मुण्डा के पास से देसी पिस्टल, लोडेड मैगजीन में 4 गोली के अलावा 2 जिन्दा गोली एवं मोबाईल बरामद किया है.
इसे भी पढ़ें :टोक्यो ओलंपिक-2020 : डिस्कस थ्रो में फाइनल में पहुंचने वाली दूसरी भारतीय बनीं कमलप्रीत, मेडल की उम्मीद जगाई
रोहित सिंह के पास से एक दोनाली 315 बोर का लोडेड कट्टा तथा पॉकेट से 8 एमएम की दो जिन्दा गोली, मोबाईल तथा एक धारदार चाकू बरामद किया.
पुलिस की पूछताछ में यह बात सामने आई कि व्यवसायियों से रंगदारी मांगने की योजना बना रहे थे. जब इनलोगों के रहने के स्थान की तलाशी ली गयी तो प्लास्टिक के थैले में छुपाकर रखा गया 8 MM का 02 जिन्दा गोली एवं 7.65 का 6 जिन्दा गोली तथा 315 का एक खोखा बरामद किया गया.
इसे भी पढ़ें :मोदी कैबिनेट से बाहर किये गये आसनसोल के MP बाबुल सप्रियो ने पॉलिटिक्स को कहा GOOD BYE




