JharkhandRanchi

तीन प्रखण्डों के 9 पंचायतों में लगाए गए “आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार” शिविर

Ranchi: रांची जिला में “आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम का आयोजन किया गया. नगड़ी प्रखण्ड के नारो,चिपरा और नगड़ी पंचायत में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां अपर समाहर्ता,रांची रामबृक्ष महतो की उपस्थिति में शिविर लगाया गया. वहीं, चिपरा पंचायत में श्वेता वेद ,कार्यपालक दंडाधिकारी सदर,रांची एवं नगड़ी पंचायत में परियोजना पाधिकारी ITDA रांची की उपस्थिति में शिविर का आयोजन किया गया.

बुढ़मू प्रखण्ड के बुढ़मू में निदेशक DRDA रांची ने “आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार” शिविर का निरीक्षण किया.

इसे भी पढ़ें:केंद्र सरकार जनता को मूल मुद्दों से भटका कर महंगाई बढ़ाने में लगी हैः राजेश ठाकुर

वहीं मुरुपिरी पंचायत में निदेशक राष्ट्रीय नियोजन कार्यक्रम रांची एवं चकमे पंचायत में नीलिमा डुंगडुंग,कार्यपालक दंडाधिकारी सदर रांची की उपस्थिति में शिविर का आयोजन किया गया.

चान्हो के करकट पंचायत में जिला नियोजन पदाधिकारी,रांची की उपस्थिति में “आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार” शिविर का आयोजन हुआ. वहीं, टांगर पंचायत में अपर समाहर्ता प्रभारी, जिला सामान्य शाखा,रांची एवं लुंडरी पंचायत में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी रांची की उपस्थिति में शिविर का आयोजन किया गया.

इसे भी पढ़ें:पलामू: विधायक मद की राशि खर्च करने में पांकी फिसड्डी, हुसैनाबाद अव्वल

Related Articles

Back to top button