
Dhanbad: धनबाद में 5 एमटी क्षमता के सौर ऊर्जा चालित मिनी कोल्ड रूम के निर्माण के लिए चार पैक्स व वित्तीय वर्ष 2023-24 में नोडल पैक्स को कार्यशील पूंजी उपलब्ध कराने के लिए चार पैक्स का चयन किया गया. उपायुक्त वरुण रंजन की अध्यक्षता में शुक्रवार को जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में एक बैठक किया गया. जिसमें 5 एमटी क्षमता के सौर ऊर्जा चालित मिनी कोल्ड रूम के लिए कलियासोल प्रखंड के सिमुदान पैक्स (प्रस्तावित नाम उरमा पैक्स), निरसा प्रखंड के घाघरा पैक्स, बलियापुर के रघुनाथ पैक्स तथा टुंडी प्रखंड के केशका राजाभिट्टा पैक्स लिमिटेड का चयन किया गया.
वहीं नोडल पैक्स को कार्यशील पूंजी उपलब्ध कराने के लिए तोपचांची के ब्रह्मणडीहा पैक्स, गोविंदपुर के गोविंदपुर पैक्स, बलियापुर के रघुनाथपुर पैक्स तथा निरसा के निराशा चट्टी पैक्स का चयन किया गया. बैठक में टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने शिक्षित बेरोजगार सहयोग समितियां को रोजगार उपलब्ध कराने तथा लोगों की राशि लेकर फरार हो जाने वाले पैक्स संचालकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने का मांग किया. सहयोग समितियां को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए उपायुक्त ने बीसीसीएल के साथ बैठक कर समस्या का समाधान करने का भरोसा दिया.




