
Dhanbad : गुरुवार को इंडस्ट्री कॉमर्स एसोसिएशन के सभागार में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकतांत्रिक तरीके से निर्वाचित मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री के रुप मे 20 वर्ष पूरे होने पर प्रशासनिक एवं वैचारिक नीतियों पर आधारित पुस्तक मोदी @20 ड्रीम मिट्स डिलीवरी पर भाजपा धनबाद जिला महानगर द्वारा एक सेमिनार का आयोजन किया गया. सेमिनार को संबोधित करते हुए धनबाद के सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने कहा कि मोदी@20 ड्रीम मीट डिलीवरी बहुत ही संग्रहणीय और प्रेरणादायक है. जिसे जरूर पढ़ना चाहिए. उन्होंने कहा, इस पुस्तक में विभिन्न क्षेत्रों के सफलतम व्यक्तित्व द्वारा आलेख दिए गए हैं. अलग-अलग क्षेत्र में निपुण व्यक्ति जिन्होंने किसी न किसी रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ काम किया. उन सभी व्यक्तियों ने प्रधानमंत्री मोदी जी की कार्यशैली को इसमें साझा किया है. इस पुस्तक में यह बतलाया गया है कि जब 2014 में भारत के प्रधानमंत्री के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काम संभाला तो उन्हें लंबे समय से लंबित और पुरानी समस्याओं के बारे में जानकारी दी गई. नरेंद्र मोदी के सामने काफी समस्याएं थी विभिन्न चुनौतियां थे, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने कभी अपने कदम पीछे नहीं हटाए. उन्होंने मजबूती के साथ चुनौती को अवसर में बदला और परिणामस्वरूप हर गांव को बिजली से जोड़ा और स्वच्छता कवरेज को एक सौ प्रतिशत किया. इस पुस्तक में यह भी बतलाया गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय संस्कृति और इसकी पहचान ने नई ऊंचाई को देखा. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने प्राचीन अतीत के साथ-साथ हमारे संस्कृतिक गौरव को पुनर्जीवित करने का कार्य किया है.

सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने अपने संबोधन में कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का ही परिणाम है कि जिस विक्रांत जलपोत को कांग्रेस के शासनकाल में 80,000 करोड रुपए में लाया गया था उस विक्रांत जलपोत को 20000 करोड़ रुपए में बनवाया गया यह आत्मनिर्भरता का परिचायक है. सांसद ने कहा कि प्रधान मंत्री ने भारत को पूरे विश्व में एक अलग पहचान दिलाने का काम किया है. जहा पहले हमे विदेशो से अनाज खरीदते थे वही आज अपना देश का उपजा अनाज दूसरे देशों को बेचती है. आज देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व मे आत्म निर्भर बनी है.
इसे भी पढ़े: देश बांटनेवालों के मुंह से देश जोड़ने की बात शोभा नहीं देती: दीपक प्रकाश
मोदी जी के नेतृत्व में आज समाज और राष्ट्र परिवर्तन पथ पर : राज सिन्हा
इस मौके पर धनबाद विधायक राज सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि मोदी जी ने देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हर तबके के लोगों को हर महीने के अंतिम रविवार अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात के द्वारा जागरूक करने का निरंतर प्रयास कर रहे हैं. मोदी @20 ड्रीम मीट डिलीवरी पुस्तक हमारे देश के परिवर्तन की पीछे की सोच को दर्शाता है. यह सेमिनार यह बतलाने का कार्य करता है कि आज समाज और राष्ट्र परिवर्तन पथ पर है. यह भावी पीढ़ियों एवं छात्र नौजवानों के लिए प्रेरणादायी है.
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि आज प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के जैसे मजबूत नेतृत्व के चलते उनकी उपलब्धियों की गिनती की लंबी कतारें लगी है. उनके नेतृत्व मे ही देश आत्मनिर्भर हो सकता है. ये भाजपा सरकार में ही संभव हो सकता है. बोकारो जिला अध्यक्ष भरत यादव ने अपने संबोधन में कहा मजबूत नेतृत्व में ही देश आत्मनिर्भर बन सकता है. प्रदेश कार्यसमिति संजीव अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत की विकास यात्रा को एक जन आंदोलन में बदल रहे है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी गतिशीलता जुनून और साहस के साथ हमारे देश को गौरव के पद पर ले जाने का कार्य किया है.
कार्यक्रम में रहे मौजूद
कार्यक्रम में मंच का संचालन जिला मीडिया प्रभारी एवं कार्यक्रम के संयोजक मिल्टन पार्थसारथी ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम के सहसंयोजक शशि प्रकाश ने किया. इस अवसर पर जिला महामंत्री नितीन भट्ट, जिला उपाध्यक्ष संजय झा, वीरेंद्र हांसदा, उमेश यादव, धनेश्वर महतो, जिला मंत्री महेश पासवान,कंचन चौरसिया,पूनम महतो,सुमन अग्रवाल,चंद्रशेखर मुन्ना ,जयप्रकाश सिंह, रजनीश तिवारी ,राजकिशोर जेना,आनंद ओझा,अजय कांत सिन्हा ,कन्हैया पांडे,अमलेश सिंह, रीता प्रसाद, अनिल सिन्हा, शैलेश चंद्रवंशी,नौशाद, मौसम सिंह, निर्मल प्रधान, सुमन सिंह, विकास मिश्रा,बॉबी पांडे ,डॉक्टर ईशानी राय, विभा सिंह, पूनम अचिंत्य ,आनंद खंडेलवाल, अभिषेक पांडे ,सुजीत सिंह, राजाराम पासवान ,शेखर सिंह, योगेंद्र यादव, पप्पू सिंहृ,बृजनंदन शर्मा,विकाश मिश्रा, प्रितपाल सिंह अजमानी सरोज शुक्ला, जयंत चौधरी,संजय मुखर्जी ,अलापाल,अजय निषाद,सुमित प्रमाणिक, विकास सिन्हा सहित अन्य उपस्थिति थे.




