
Ranchi: पीएम नरेंद्र मोदी ने जेल रोड स्थित भगवान बिरसा मुंडा संग्रहालय का भ्रमण किया. सीएम हेमंत सोरेन, राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के संग पहुंचे प्रधानमंत्री ने उस बैरक को भी देखा, जहां अंतिम दिनों में भगवान बिरसा मुंडा जेल में बंद रहे और अपनी अंतिम सांस ली थी. इस दौरान पीएम ने बैरक में मौजूद भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर पूरे देश की ओर से श्रद्धासुमन अर्पित किया और उनके योगदान को याद किया. इस मौके पर पीएम ने केंद्र सरकार की मदद से बनाए संग्रहालय को भी देखा.






