
Jamshedpur : कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर इलाके में खरकाई नदी किनारे सुनसान जगह पर छोटे पशुओं के साथ शर्मनाक हरकत करने के मामले के तीसरे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पकड़ा गया मो. परवेज धतकीडीह बी ब्लॉक का रहने वाला है. आगे पुलिस इस मामले में शास्त्रीनगर के ब्लॉक नंबर-दो के रहने वाले मो. जाफर की तलाश है. घटना 11 नवंबर को सामने आया था. इससे पहले स्थानीय लोगों को आभास हो चुका था कि छोटे पशुओं के साथ कुछ गलत हरकत की जा रही है. वे गलत तत्वों की तलाश में जुट गए थे. उसी बीच दो युवक पशुओं के साथ शर्मनाक हरकत करते हुए पकड़े गए थे. जिन्हें मारपीटकर पुलिस के हत्थे सौंप दिया गया था. पुलिस उन्हें जेल भेजने के बाद अन्य आरोपियों की तलाश कर रही थी. उसी बीच मामले का एक और आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, जिससे पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
इसे भी पढ़ें- पत्नी से विवाद के बाद चूल्हा तोड़ा, विरोध करने पर डंडे से पिटकर किया अधमरा




