
Jamshedpur : एमजीएम थाना क्षेत्र के बेको गांव के रहने वाले बिकोधर महतो ने गुरुवार को पत्नी संध्यारानी महतो से झगड़ा करने के बाद चूल्हा तोड़ दिया और उसपर बन रही सब्जी को भी फेक दिया. इसका विरोध करने पर उसने पत्नी की डंडे से पिटाई करके अधमरा कर दिया. घटना के बाद मामला थाने तक पहुंचा. उसके बाद पुलिस ने संध्या को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा.
एक आंख कर दिया है डैमेज
घटना में संध्या रानी की एक आंख डैमेज हो गयी है. उसने बताया कि उसका पति काम-धंधा नहीं करता है. इसी को लेकर उसने झगड़ा किया और चूल्हा तोड़ने के बाद सब्जी को भी उठाकर फेक दिया. उसने जब पूछा कि अब बच्चे क्या खाएंगे, तब वह और गुस्से में आ गया और उसकी डंडे से बेरहमी से पिटाई कर दी.
इसे भी पढ़ें- शादी की पार्टी में बनी थी सूरज को सबक सीखाने की योजना, वापस लौटने पर घर के पास किया जानलेवा हमला




