JharkhandLead NewsNEWSRanchiTOP SLIDER

रांची : झिरी के 31 एकड़ भूमि में फैले कचरे का होगा साइंटिफिक तरीके से निष्पादन

Ranchi : नगर विकास विभाग ने झिरी के 31 एकड़ से अधिक भूमि में फैले कचड़ा का साइंटीफिक तरीके से निष्पादन करने की 136 करोड़ की योजना की स्वीकृति प्रदान कर दिया है. मंत्रिपरिषद के फैसले बाद इस संबंध में संकल्प जारी कर दिया गया है. झिरी में बॉयो माइनिंग रिसोर्स रिकवरी एवं बॉयो रिमेडेशियन करते हुए लैंड रिक्लेमेशन किया जायेगा. झिरी में करीब 1803858 एमटी लिगेसी वेस्ट है जिसका निष्पादन इस तकनीक से किया जायेगा. जुडष्को ने इसका डीपीआर तैयार किया था. रांची नगर निगम जल्द ही इस योजना के कार्यान्वयन के लिए टेंडर जारी करेगा. एसबीएम 2.0 के अंतर्गत पर इस योजना में काम किया जाना है. इस योजना के शुरू होने से रिंग रोड क्षेत्र में रहने वाले बड़ी आबादी को राहत मिलेगी. गंदगी-मच्छरों से भी निजात मिलेगी.

इसे भी पढ़ें: गिरिडीह : पचम्बा पुलिस की कार्रवाई, 12 पेटी ब्रांडेड शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button