DeogharJharkhandLead News

12 जुलाई को मंगल संदेश देने बाबा नगरी पहुंच रहे हैं पीएम मोदी, चहुंओर उत्साह का माहौल

Deoghar: आज से ठीक दो दिन बाद 12 जुलाई को मंगल संदेश देने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाबानगरी देवघर पहुंच रहे हैं. प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर चहुंओर उत्साह का माहौल है. पीएम के आगमन को देखते हुए सरकारी स्तर के अलावे पार्टी स्तर पर भी व्यापक तैयारी की जा रही है. पूरा शहर भगवा में नजर आ रहा है. साथ में ही देश के पीएम नरेंद्र भाई मोदी हरे व भगवे रंग में नजर आ रहे हैं. प्रधानमंत्री मोदी बाबा नगरी से झारखंड को कई बड़ी सौगात देने पहुंच रहे हैं. जिसमें देवघर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट व एम्स सहित अन्य 1600 करोड़ की विकास योजनाएं शामिल हैं. प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए शहर की शक्ल और सूरत ही बदल गई है.

चौक चौराहे पर लोग कहते सुने जा रहे हैं कि काश देश के प्रधानमंत्री पांच साल के कार्यकाल में एक बार भी देवघर आए तो बाबा नगरी का कायाकल्प हो जाएगा. पीएम मोदी के आगमन को लेकर स्थानीय तीर्थ पुरोहित समाज भी उत्साहित हैं. शहरवासी पीएम का नजदीक से दीदार करने के लिए उत्साहित हैं. पीएम के आगमन को लेकर एयरपोर्ट में सरकारी स्तर पर उद्घाटन समारोह की तैयारी की जा रही है. एसपीजी सहित तमाम प्रशासनिक महकमा तैयारियों में जुटा हुआ है.

वहीं भाजपा की ओर से देवघर कॉलेज मैदान में जनसभा की तैयारी की जा रही है. जिसे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी संबोधित करेंगे. तय कार्यक्रम के अनुसार देवघर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतरने के बाद प्रधानमंत्री उद्घाटन समारोह को संबोधित करेंगे. उसके बाद रोड शो कर बाबा मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद पीएम मोदी पटना के लिए प्रस्थान कर जाएंगे.

इसे भी पढ़ें : धनबाद: झारखंड विधान सभा प्राक्कलन समिति ने की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा

अभेद सुरक्षा घेरे में रहेंगे पीएम

वायुसेना के विशेष विमान से देवघर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर दोपहर एक बजे उतरने के बाद पीएम मोदी अभेद सुरक्षा घेरे में रहेंगे. जिसकी तैयारी एसपीजी के अलावा राज्य सरकार की ओर से भी की जा रही है. प्रशासनिक महकमे के तमाम अधिकारी प्रधानमंत्री की अगवानी की तैयारी में जुटे हुए हैं. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित प्रभारी मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं. वही शहर एयरपोर्ट से बाबा मंदिर व देवघर कॉलेज मैदान तक पहुंचने वाले मार्गो की बैरिकेडिंग की जा रही है. जगह जगह प्रशासनिक अधिकारी व पुलिस बल को तैनात किया गया है. साथ ही विशेष शाखा की पुलिस प्रधानमंत्री की सुरक्षा में जुटी हुई है.

काला रंग को छोड़कर सभी पीएम के स्वागत करने वाले: निशिकांत

पीएम के आगमन को लेकर शहर में छीड़े पोस्टर वार के तहत पीएम नरेंद्र भाई मोदी भगवा रंग (भाजपा) में तो नजर आ ही रहे है लेकिन उनके स्वागत में हरा रंग (जेएमएम) वाले भी प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के स्वागत में बैनर पोस्टर से शहर को पाटने का काम कर रहे हैं. इसी सिलसिले में गोड्डा के भाजपा सांसद निशिकांत दुबे प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने कहा कि अच्छा है ना कि सभी काले रंग को छोड़कर सभी कलर वाले प्रधानमंत्री के स्वागत करने की तैयारी में जुटे हुए हैं. पीएम का 12 जुलाई को देवघर में ऐतिहासिक कार्यक्रम होगा और भाजपा कार्यकर्ता होने के नाते हम सभी पीएम के स्वागत की तैयारी में जुटे हुए हैं.

हरा रंग वाले को धन्यवादः रघुवर

पीएम के आगमन को लेकर दो दिनों से बाबा नगरी में डेरा डाले झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री हरा, लाल, पीला, गेरुआ सभी रंग वाले के होते हैं. पीएम नरेंद्र मोदी के स्वागत में हरा रंग वाले भी तैयार हैं तो मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं. उन्होंने स्पष्ट किया कि हर राज्य की राजनीतिक अलग-अलग होती है महाराष्ट्र के तर्ज पर झारखंड में कुछ नहीं होने वाला है.

इसे भी पढ़ें : ओरमांझी हत्याकांड: आपसी विवाद में दोस्त ने ही चाकू से गोदकर कर दी थी हत्या

Related Articles

Back to top button