JharkhandLead NewsRanchi

पीएम आवास योजनाः लंबित आवास को पूरा करने के लिए बदला जा सकता है छत का डिजाइन

Ranchi : ग्रामीण विकास विभाग ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में लंबित आवास को समय पर पूरा करने का निर्देश सभी जिलों, प्रखंड विकास पदाधिकारी व प्रखंड समन्वयक को दिया है. विभाग ने कहा है कि यह देखा जा रहा है कि पीएम आवास ग्रामीण में विभिन्न कारणों से लंबित आवासों की संख्या बढ़ रही है. विभाग के अपर सचिव रामकुमार सिन्हा ने इसे चिंता का विषय बताया है. सभी जिलों को कहा है कि सभी लंबित आवासों का निरंतर अनुश्रवण करते हुए उसे पूर्ण कराना जिला व प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों की जिम्मेवारी है.

ऐसे लंबित आवास के लिए लाभुकवार अनुश्रवण करने को कहा गया है. प्रत्येक लाभुक से मिल कर योजना के कार्यान्वयन में तेजी लाने का भी निर्देश दिया है.

इसे भी पढ़ें:क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 216 करोड़ लेकर की ‘घर वापसी’, मैनचेस्टर यूनाइटेड से किया करार, देखें वीडियो

विभाग ने कहा है कि अगर आवास के छत की प्रकृति बदलाव करने से आवास पूर्ण हो सकता है तो विभागीय निर्देश के आलोक में छत की प्रकृति में बदलाव करते हुए तेजी से काम पूरा कराया जाये.

प्रखंड स्तर पर लंबित आवास का अलग से निरंतर अनुश्रवण भी सुनिश्चित करने को कहा गया है. लंबित आवासों को समय पर और चरणबद्ध तरीके से पूर्ण कराने के लिए स्थीनय स्वयं सहायता समूह की मदद लेने को कहा गया है.

इसे भी पढ़ें :क्रिकेट की स्टेन ‘गन’ रिटायर, IPL में विराट कोहली के साथी रहे खिलाड़ी ने लिये हैं 699 विकेट

Related Articles

Back to top button