
Ranchi : प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत लाभार्थी आधारित व्यक्तिगत आवास निर्माण (BLC) घटक में राज्य सरकार द्वारा निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। उपलब्ध रिपोर्ट के अनुसार राज्य में अब तक कुल 1,78,300 आवास (Dwelling Units) स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से 1,33,390 आवासों का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है. शेष आवासों का कार्य विभिन्न चरणों में चल रहा है, जबकि 2,838 आवासों का निर्माण शुरू नहीं हो पाया है.
केंद्र सरकार ने राज्य से कोर-05 में लंबित आवासों का कार्य शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया है। फिलहाल कई जिलों में Completion Rate 70% से भी कम है, जिसे सुधारने के लिए राज्य सरकार ने नई कार्ययोजना तैयार की है। निर्देश के अनुसार जिन आवासों का Foundation Level, Lintel Level और Roof Level तक कार्य लंबित है, उन्हें प्राथमिकता देते हुए पूरा किया जाएगा।
जिला एवं नगर निकायों को चरणबद्ध तरीके से निर्माण प्रगति प्रतिवेदित करने का आदेश दिया गया है, ताकि कोर-06 में प्रस्ताव भेजने से पहले सभी अधूरे आवासों का निर्माण पूरा कराया जा सके। राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि PMAY-U के लक्ष्य को समय पर पूरा करने के लिए अभियान मोड में कार्य कराया जा रहा है और सभी लाभार्थियों को उनका पूर्ण आवास उपलब्ध करवाना प्राथमिकता है।




