JharkhandLead NewsNationalNEWSRanchi

Jharkhand Corona Update: करीब 60 दिनों के बाद 24 घंटे में दो की मौत, 11 नये संक्रमित मिले

Ranchi: बेशक, झारखंड में बेहद कम संख्या में कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं, लेकिन मंगलवार का दिन डरावना रहा. करीब 60 दिनों के बाद राज्य में 24 घंटे में कोरोना से दो लोगों की मौत हुई है. धनबाद व पूर्वी सिंहभूम में एक-एक मौत मंगलवार को 24 घंटे में हुई है. मालूम हो कि इससे पहले सितंबर माह में राज्य में एकमात्र मौत धनबाद में हुई थी. इन दो मौतों के बाद राज्य में कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या 5135 हो गई है. इनमें सबसे अधिक 1585 मौत राजधानी रांची में हुई है.

इसे भी पढ़ेंःलातेहार में नक्सलियों से मुठभेड़ में डिप्टी कमांडेंट राजेश कुमार शहीद, आज दी जाएगी अंतिम विदाई

इधर, मंगलवार को 24 घंटे में तीन जिलों से 11 संक्रमित मिले हैं. इनमें रांची से छह, पूर्वी सिंहभूम से चार व देवघर से एक संक्रमित मिले हैं. इस तरह राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 348209 हो गई है. मंगलवार को राज्य में 56257 लोगों का कोरोना टेस्ट हुआ है. राज्य में अब तक 342998 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं. मंगलवार को 12 लोगों ने कोरोना को मात दी है.

इसे भी पढ़ेंःदुमका में प्रेमी जोड़े को नंगा करके घुमाया गया, जानें पूरा मामला

दूसरी ओर से राज्य के 24 में से 22 जिलों में सक्रिय मरीजों की पांच से कम हैं. इनमें 11 जिले ऐसे हैं जहां सक्रिय मरीजों की संख्या शून्य है. ऐसे जिलों में दुमका, गुढ़वा, गिरिडीह, गोड्डा, गुमला, कोडरमा, लातेहार, पाकुड़, पलामू, रामगढ़ व सिमडेगा शामिल हैं. राज्य में सबसे अधिक 40 सक्रिय मरीज राजधानी रांची में हैं, इसके साथ ही जामताड़ा में भी 10 सक्रिय मरीज हैं. राज्य में अब तक 1.71 करोड़ लोगों को कोरोना के टीके लग चुके हैं.

Related Articles

Back to top button