Read Next
17/08/2026
Bihar News: लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल
20/11/2025
नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, 26 मंत्रियों में तीन महिला और एक मुस्लिम चेहरा शामिल
20/11/2025
10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने का आज नया रिकार्ड बनाएंगे नीतीश कुमार, 20 मंत्री भी लेंगे शपथ
14/11/2025
बिहार चुनाव में एनडीए की बड़ी जीत, बिहार से दिल्ली तक जश्न
14/11/2025
Bihar Election Results 2025: मोकामा से अनंत सिंह की बड़ी जीत, 28 हजार वोटों से RJD प्रत्याशी को हराया
11/11/2025
बिहार विधानसभा चुनाव में दूसरे व अंतिम चरण और घाटशिला उपचुनाव के लिए मतदान शुरू
08/11/2025
सीतामढ़ी में चुनावी जनसभा में बोले पीएम मोदी, बिहार को कट्टा नहीं बल्कि कंप्यूटर चलाने वाले बच्चे चाहिए
06/11/2025
बिहार विधानसभा चुनाव में 64.46 प्रतिशत रिकॉर्ड वोटिंग, 11 नवम्बर को दूसरे चरण का मतदान
06/11/2025
बिहार विधानसभा चुनाव में पहले फेज की वोटिंग शुरू, 121 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी
06/10/2025
बिहार में छह और 11 नवंबर को होंगे विधानसभा चुनाव, 14 को आएंगे नतीजे, 11 नवंबर को घाटशिला में उपचुनाव
Back to top button
Patna: बिहार के पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय ने सोमवार को कहा कि प्रदेश के 38 में से किसी भी जिले को ग्रीन जोन में नहीं रखा गया है. इसे देखते हुए लोगों से घरों में ही रहने की अपील है.
इसके साथ ही पुलिस प्रमुख ने यह भी कहा कि आवश्यक एवं सरकारी सेवाओं से जुड़ी गतिविधियों को देख कर यह अंदाजा नहीं लगायें कि लॉकडाउन में किसी प्रकार की छूट दी गयी है.
इसे भी पढ़ें- #CoronaUpdates: झारखंड में लगातार दूसरे दिन नहीं मिला कोई नया कोरोना मरीज
बिहार के 38 जिले या तो रेड जोन में या फिर ऑरेंज जोन में
पांडेय ने कहा कि प्रदेश के सभी 38 जिले या तो रेड जोन में हैं या फिर ऑरेंज जोन में हैं. रेड जोन में सख्ती से प्रतिबंध जारी हैं जबकि ऑरेंज जोन में स्थानीय पशासन कुछ गतिविधि की अनुमति दे सकता है.
पुलिस महानिदेशक ने कहा कि आने वाले कुछ दिन बहुत अधिक महत्वपूर्ण होने जा रहे हैं क्योंकि बड़ी संख्या में लोग बाहर से अपने घरों को लौट रहे हैं और उनमें से बहुत से ऐसे भी हो सकते हैं जो अनजाने में कोरोना वायरस लेकर आ रहे हों.
पुलिस अधिकारी ने कहा कि अगर हम अपने को बचाते हैं तो हम बिहार को बचायेंगे. उन्होंने बताया कि राज्य के गृह विभाग ने सभी जिलों को ऑरेंज जोन एवं रेड जोन में रख दिया था. हालांकि छह जिलों जिसमें मुजफ्फरपुर, खगड़िया, किशनगंज, सहरसा, सुपौल एवं जमूई शामिल हैं में कोविड-19 का कोई मामला सामने नहीं आया है.
पिछले एक पखवाड़े में कुल संक्रमितों की संख्या करीब 100 से बढ़कर प्रदेश में 500 को पार कर गयी है. समस्तीपुर जिले जैसे कई जिलों में पिछले हफ्ते पहला मामला सामने आया.
इसे भी पढ़ें- #Jharkhand: पांच सालों में 25 करोड़ मानव दिवस का होगा सृजन – हेमंत सोरेन
इन जिलों को रखा गया है रेड जोन में
पांडेय ने कहा कि कोई भी व्यक्ति कार्यालयों के बाहर खड़े वाहनों का देखकर भ्रमित नहीं हों क्योंकि कुछ कर्मचारियों के साथ काम करने की अनुमति मिली होगी. पुलिस प्रमुख ने कहा कि मंदिरों, मस्जिदों, गिरजाघरों एवं मनोरंजन स्थलों पर जाने की अनुमति बिल्कुल नहीं है. एक साथ एकत्र होने की अनुमति नहीं है.
जिलास्तर पर आवाजाही के लिये अब भी प्रशासन से जारी पास की आवश्यकता होगी और शाम सात बजे के बाद और सुबह छह बजे से पहले कोई भी व्यक्ति सड़क पर नहीं दिखना चाहिये . उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों और जिनका स्वास्थ्य कमजोर हैं वह जबतक कोई आपात स्थिति नहीं हो, घरों से बाहर नहीं निकलें.
पुलिस महानिदेशक ने कहा कि हमारे लोग अपनी जिंदगी दांव पर लगा कर जनहित में लॉकडाउन को लागू करवा रहे हैं. हमने भी यह सुनिश्चित किया है कि किसी ऐसे पुलिसकर्मी को कोई खतरनाक कार्य नहीं दिया जाये जिनकी उम्र 50 साले से अधिक है अथवा जिनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है. आधिकारिक सूत्रों के अनुसार प्रदेश के पांच जिले- मुंगेर, पटना, बक्सर, रोहतास और गया को रेड जोन में रखा गया है.
इसे भी पढ़ें- #Jharkhand: अब निजी अस्पताल नॉन कोरोना मरीज के इलाज में नहीं कर सकते अनदेखी, वरना रजिस्ट्रेशन होगा रद्द