Court NewsJharkhandRanchi

कैश बरामदगी मामले की सीबीआई जांच को लेकर हाई कोर्ट में पीआईएल दायर

Ranchi: कोलकाता में 49 लाख रुपये नकद के साथ गिरफ्तार झारखंड के तीन कांग्रेसी विधायकों के मामले की जांच सीबीआई से कराने को लेकर झारखंड हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की गई है. याचिका मिथिलेश कुमार सिंह की ओर से दाखिल की गई है. इसमें कहा गया है कि कैश बरामदगी मामले से झारखंड की काफी बदनामी हो रही है, यह मामला झारखंड, आसम और पश्चिम बंगाल राज्यों से जुड़ा हुआ है. इसलिए यह साफ होनी चाहिए कि आखिर इसके पीछे क्या मामला है. इस घटना को लेकर सत्ता पक्ष परेशानी की स्थिति में है. सत्ता पक्ष के कई विधायक भाजपा के ऑपरेशन लोटस को देखते हुए छत्तीसगढ़ के एक होटल में करीब 2 सप्ताह रुके थे.

क्या है मामला

झारखंड से कांग्रेस के तीन विधायकों इरफान अंसारी, राजेश कच्छप और नमन विक्सल कोंगारी सहित पांच लोगों को 30 जुलाई को हावड़ा जिले के पांचला में राष्ट्रीय राजमार्ग 16 पर उनकी गाड़ी से 49 लाख रुपये नकद बरामद होने के बाद गिरफ्तार किया गया था. अब सीआईडी मामले की जांच कर रही है. मामले में सीआईडी की टीम सिर्फ बंगाल ही नहीं, बल्कि दिल्ली, ओड़िशा, असम व झारखंड में भी जांच अभियान चला रही है.

इसे भी पढ़ें: चतरा में पांच सूत्री मांगो को लेकर जल सहिया संघ ने हेमंत सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप

Related Articles

Back to top button