
Chatra: जिले के पत्थलगडा थाना क्षेत्र के चौथा गांव स्थित सामुदायिक भवन के पास खड़ी एक सफेद रंग की पिकअप वैन की चोरी शुक्रवार की देर रात को हो गई है. चोरी गई पिकअप वैन चौथा गांव निवासी सुनील दांगी की है.
इसे भी पढ़ें:केरल में प्रेमिका से शादी रचाकर अपने शहर धनबाद भाग आया युवक, पति की तलाश में महिला थाना पहुंची युवती
सुनील हरी सब्जियों का व्यापारी है वह गांव में हरी सब्जियों की थोक खरीदारी कर अपने वाहन से उसे बाहर भेजा करता था. उसने बताया की हर बार की तरह वह अपनी सफेद रंग की पिकअप वैन जिसका नम्बर जेएच 13बी 5091 को गांव स्थित सामुदायिक भवन के पास खड़ा कर अपने घर चला गया था, सुबह उठकर देखा तो गाड़ी गायब थी. जिसके बाद उसने थाने में घटना की जानकारी दी साथ ही आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया.
शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगाः थाना प्रभारी
थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने कहा की वाहन मालिक द्वारा वाहन चोरी होने की जानकारी दी गई मामले को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है. उन्होंने कहा की इस घटना में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा वे जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगें.
इसे भी पढ़ें:रिम्स में ब्लड डोनेट करने वालों को मिलेंगे सॉफ्ट ड्रिंक और चॉकलेट




