DhanbadJharkhand

केरल में प्रेमिका से शादी रचाकर अपने शहर धनबाद भाग आया युवक, पति की तलाश में महिला थाना पहुंची युवती

Dhanbad : धनबाद के बलियापुर में रहने वाला युवक मनोहर महतो केरल राज्य में किसी निजी कम्पनी में काम करता था. काम के दौरान केरल की एक युवती से प्यार हो गया. प्यार को मंजिल देते हुए दोनों ने शादी रचा ली. लेकिन तीन माह पहले मनोहर धनबाद आया लेकिन उसके बाद वह वापस ही नहीं गया.

अब उसकी पत्नी जो केरल में रहती थी वह अपने पति के तलाश में धनबाद आ गयी है. पत्नी ने अपने पति को ढूढने के लिये महिला थाना में फरियाद लगाई है. युवक उसका फोन नहीं रिसीव कर रहा है. अब युवती प्यार में धोखा होने की बात कर रही है.

इसे भी पढ़ें: चोरों ने नरसिंह मंदिर को बनाया निशाना, दानपेटी को तोड़कर नगद 50 हजार रुपए ले उड़े

केरल राज्य में रहने वाली महिला ने बताया कि केरल के एक कंपनी में धनबाद बलियापुर निवासी युवक मनोहर महतो के साथ वह काम करती थी. दोनों के बीच प्यार हुआ और उन्होंने आपस में शादी रचा ली. जिसके बाद युवती ने अपने परिजन से मनोहर महतो के साथ शादी की सारी बात से अवगत करा दिया.

इसी बीच तीन माह पहले मनोहर महतो अपने पिता के बीमार होने की बात कर कर धनबाद आ गया. जिसके बाद से युवती द्वारा संपर्क करने पर मनोहर महतो उसका फोन रिसीव नहीं कर रहा है. महिला पति की तलाश में केरल से धनबाद आ गयी और पति की तलाश में जुट गयी है.

मामले में महिला थाना ने बलियापुर पुलिस से संपर्क किया है. पुलिस पीड़ित युवती की मामले की जांच में जुट गयी है.

Related Articles

Back to top button