
Saraikela: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र में मनरेगा योजनाओं का भौतिक सत्यापन से पहले ही कागजों में पूर्ण बताकर राशि की निकासी का मामला प्रकाश में आया है.
गांव के गुरूजन महतो का एक तालाब निर्माण मनरेगा योजना के तहत लिया गया था. तालाब निर्माण कार्य का मापी पुस्तिका में भौगोलिक अद्यतन कर पूर्ण दिखाया गया है. जबकि,लाभुक के पुत्र निमाई महतो ने बताया कि मेरे पिताजी गुरूजन महतो के नाम से योजना संख्या 0409006008/ आई एफ/7080901355817 के वर्ष 19-20 में तालाब का निर्माण कराया गया है. जिसे प्राक्कलित राशि 4 लाख 59 हजार से बनाया जाना था.

इसे भी पढ़ें: फंदे से लटकी मिली विवाहिता की लाश, ससुराल वालों पर हत्या का आरोप
वहीं सिर्फ 3 से 4 फीट ही तालाब को खोदा गया है और योजना का अंतिम मापी कर पूर्ण दिखाकर रूपये का शेष राशि निकाल लिया गया है.
लाभुक ने ज्ञापन सौंप कर कार्रवाई की मांग कीः
लाभुक ने बीडीओ, एसडीएम और डीसी को लिखित रूप से ज्ञापन सौंपकर कार्य का जांच कर आवश्यक कारवाई करने की मांग की है. उधर, मांग पर कारवाई की मांग की गयी. सौंपे गये ज्ञापन में कहा गया है कि मात्र 3- 4 फीट गड्ढा खोदकर तालाब को कागज मे पूर्ण दिखा कर पैसों की निकासी कर बंदरबांट कर लिया गया है.
उन्होंने कहा कि जमीन भी बर्बाद हुआ और तालाब भी नहीं बना. आधा काम भी नहीं कर योजना का राशि कमीशनखोरी का भेंट चढ़ गया.
दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगीः बीडीओ
इस संबंध में बीडीओ सत्येन्द्र महतो से बात करने पर उनके द्वारा बताया गया कि मामला संज्ञान में आया है. जांच शुरू कर दी गई है, जो भी दोषी पाए जाएंगे उनपर कारवाई किया जाएगा.
इसे भी पढ़ें:केरल में प्रेमिका से शादी रचाकर अपने शहर धनबाद भाग आया युवक, पति की तलाश में महिला थाना पहुंची युवती




