HEALTHJharkhandRanchi

रिम्स में ब्लड डोनेट करने वालों को मिलेंगे सॉफ्ट ड्रिंक और चॉकलेट

- प्रबंधन ने निकाला टेंडर, हर डोनर को सॉफ्ट ड्रिंक, चॉकलेट, बिस्किट और मिनरल वाटर देने की तैयारी

Ranchi: राज्य के सबसे बड़े हॉस्पिटल रिम्स में ब्लड डोनेशन को प्रमोट करने की तैयारी है और इसके लिए लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है. इतना ही नहीं, अब रिम्स में ब्लड डोनेट करने वालों को सॉफ्ट ड्रिंक, चॉकलेट, बिस्किट और मिनरल वाटर भी दिए जाएंगे.

वहीं रिम्स की ओर से शहर में आयोजित किए जाने वाले ब्लड डोनेशन कैंप में भी डोनर्स को स्पेशल सप्लीमेंट दिया जाएगा, जिससे कि ब्लड डोनेट करने के बाद डोनर्स को किसी तरह की कमजोरी महसूस ना हो. इसके लिए रिम्स प्रबंधन ने टेंडर निकाला है, जिसमें 4 चीजों के सप्लाई की लिस्ट भी अटैच की गई है.

सप्लीमेंट्स से मिलेगी बड़ी राहत

रिम्स में डोनर्स कई बार आने से कतराते हैं. रिम्स में ब्लड डोनेट करने के बाद सप्लीमेंट नहीं मिलता. ज्यादा लोग ब्लड डोनेशन कैंप में आकर ब्लड डोनेट करते हैं. रिम्स आने के बाद डोनेशन के लिए काफी देर तक रुकना होता है. ऐसे में डोनर्स को स्पेशल सप्लीमेंट मिलने से बड़ी राहत मिलेगी. बताते चलें कि फिलहाल 30 से 40 डोनर्स हर दिन ब्लड डोनेट करने के लिए रिम्स आ रहे हैं.

1000 यूनिट ब्लड स्टोरेज की कैपेसिटी

रिम्स ब्लड बैंक राज्य का सबसे बड़ा ब्लड बैंक है. इस मॉडल ब्लड बैंक में 1000 यूनिट ब्लड स्टोरेज की कैपेसिटी है. वही ब्लड कॉम्पोनेंट्स अलग करने के लिए हाय फ्रीक्वेंसी वाली मशीनें भी उपलब्ध हैं. वही सिंगल डोनर प्लेटलेट्स के लिए भी लेटेस्ट मशीन उपलब्ध है, जिससे लगातार ब्लड प्रोसेसिंग का काम किया जा सकता है.
रिम्स से ही प्राइवेट हॉस्पिटल्स में भी ब्लड एंड ब्लड कंपोनेंट्स की डिमांड की जाती है ताकि मरीजों की जान बचाई जा सके.

इसे भी पढ़ें: क्या सरकार से भिड़ने के मूड में छोटी चिड़िया, ट्विटर, इंडिया चीफ के ट्वीट का क्या है मायने

Related Articles

Back to top button