HEALTHJharkhandNEWS

रिम्स के चिकित्सकों ने कृत्रिम वाल्व लगाकर बच्ची की बचाई जान

Ranchi: राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स के चिकित्सकों ने 14 वर्षीय बच्ची के खराब वाल्व की सफल सर्जरी कर कृत्रिम वाल्व लगाकर बच्ची की जान बचा ली. यह कार्य सुपर स्पेशियलिटी विभाग सीटीवीएस के सर्जन डॉ अंशुल कुमार और डॉ राकेश कुमार के नेतृत्व में चिकित्सकों के दल ने किया है. बच्ची पलामू की रहने वाली है. हार्ट की बीमारी से ग्रसित बच्ची के वाल्व में लीकेज की समस्या थी. उसे सांस लेने में तकलीफ हो रही थी. उसकी हालात भी काफी नाजुक बतायी जा रही थी. लेकिन डॉक्टरों ने सूझ-बूझ से उसकी जान बचा कर बच्ची को नई जिंदगी दी है.

इसे भी पढ़ें: प. बंगाल चुनाव : ED ने तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी के करीबी विनय मिश्रा के भाई को अरेस्ट किया

 

Related Articles

Back to top button