
Ranchi: डोरंडा पुलिस ने जमीन की हेरा-फेरी कर लाखों रुपए की ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी का नाम भोला गोसाई है. भोला काफी दिनों से फरार चल रहा था. डोरंडा के साकेत नगर का रहने वाले भोला के खिलाफ डोरंडा थाना में कई मामले दर्ज है.
इसे भी पढ़ें: रांची सिविल कोर्ट से अपराधी सुरेंद्र बंगाली का गायब हुआ रिकॉर्ड 20 साल बाद मिला
बताया जा रहा है कि आरोपी मनोज गोसाई और नीतिश कुमार ठाकुर नाम के व्यक्ति से डोरंडा के घाघरा इलाके की जमीन के एवज में करीब 90 लाख रुपए की ठगी की थी. इसके अलावा कई लोगों को दूसरे की जमीन दिखाकर उनसे लाखों रुपए की ठगने का आरोपी है. ऐसे करीब आधा दर्जन मामला आरोपी को खिलाफ डोरंडा थाने में दर्ज हैं. वहीं, थानेदार रमेश कुमार ने बताया कि आरोपी बड़ा घाघरा इलाके में दूसरे लोगों की जमीन दिखाकर कई लोगों से लाखों रुपए की वसूली कर चुका है. कोरोना टेस्ट के बाद बुधवार को आरोपी को जेल भेज दिया जाएगा.
इसे भी पढ़ें: गया में ढेर 4 नक्सलियों में से 2 पर झारखंड में भी घोषित था इनाम, पुलिस अलर्ट पर




