ELECTION SPECIALWest Bengal

प. बंगाल चुनाव : ED ने तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी के करीबी विनय मिश्रा के भाई को अरेस्ट किया

कोयला व मवेशियों की कथित तस्करी मामले में गिरफ्तारी

KOLKATA : पश्चिम बंगाल में चुनावी हलचल के बीच प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कोयला और मवेशियों की तस्करी मामले में टीएमसी नेता विनय मिश्रा के भाई को अरेस्ट किया है. यह गिरफ्तारी दिल्ली से हुई है. आरोरपी को दिन की ईडी की हिरासत में भेज दिया गया है. ईडी के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

गौरतलब है कि विनय मिश्रा को ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी का करीबी माना जाता है. इस कार्रवाई से पहले विनय मिश्रा के भाई विजय मिश्रा के खिलाफ सीबीआई ने मवेशी तस्करी मामले में लुकआउट नोटिस जारी किया था.

इस मामले में, सीबीआई ने 18 फरवरी को आसनसोल में विशेष सीबीआई अदालत में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के कमांडेंट सतीश कुमार और छह अन्य के खिलाफ मवेशियों की कथित तस्करी में संलिप्त रहने को लेकर आरोप पत्र दाखिल किया था. फिलहाल, जांच एजेंसियों को विनय मिश्रा की तलाश जारी है.

Related Articles

Back to top button