JharkhandLead NewsRanchi

Ranchi: फैंटम रेस्टोरेंट्स होगा सील, निगम ने चिपकायी गयी आदेश की कॉपी

Ranchi: हरमू नदी के किनारे 47 अनाधिकृत निर्माण के विरुद्ध रांची नगर निगम ने कार्रवाई शुरू कर दी है. नगर आयुक्त और उप नगर आयुक्त एक व दो के न्यायालय में अनाधिकृत निर्माण वाद दर्ज किया गया है. इसी क्रम में हरमू रोड स्थित ट्रू वैल्यू के बगल के पेंटागन बिल्डिंग में चल रहे रेस्टोरेंट को सील करने का आदेश दिया गया है. वही आदेश की कॉपी बिल्डिंग के बाहर चिपका दी गई है. जल्द ही नगर निगम की ओर से आगे की कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें :लोकसभा में आरक्षण संशोधन बिल पास

पहले भी बिल्डिंग को तोड़ने का दिया गया था आदेश

इससे पहले रांची नगर निगम द्वारा अनाधिकृत निर्माण वाद दर्ज किया गया था. वहीं बिल्डिंग को सील करते हुए तोड़ने का आदेश पारित किया गया था.

इस आदेश के विरुद्ध पेंटागन बिल्डिंग के मालिक ने अपील की थी जो वर्तमान में अपीलीय प्राधिकरण के समक्ष लंबित है. अपील के लंबित रहने के दौरान ही बिल्डिंग के चौथे तल के ऊपर फैंटम नाम से रूफ टॉप रेस्टोरेंट चलाया जा रहा है, जिसका निर्माण पूर्ण रूप से अवैध है.

उप नगर आयुक्त 2 द्वारा इसके विरुद्ध निर्माण वाद दर्ज कर सुनवाई की गई. सुनवाई में बिल्डिंग के मालिक द्वारा कोई स्वीकृत भवन प्लान नहीं दिखाया जाना और अपील के लंबित रहने के दौरान ही नया निर्माण करने के फलस्वरूप फैंटम रेस्टोरेंट को सील करने का आदेश 4 अगस्त 21 को पारित किया गया है.

इसे भी पढ़ें :श्रीनगर में आतंकी हमला, 10 नागरिक घायल, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा पत्रकार दो ग्रेनेड के साथ गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button