JharkhandRanchi

CCL का 47वां स्थापना दिवस समारोह, 900 से अधिक कर्मचारियों को सामूहिक पदोन्नति

Ranchi : सोमवार को कोल इंडिया लिमिटेड (सीआइएल), सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) का 47वां स्थापना दिवस मुख्यालय में मनाया गया. इसके अलावा सीसीएल के सभी क्षेत्रों में भी इसका आय़ोजन हुआ. स्थापना दिवस के मौके पर सीसीएल में कार्यरत 900 से अधिक कर्मचारियों को पदोन्नति दी गयी. इनमें सीसीएल के विभिन्न अस्पतालों में कार्यरत 36 (नर्स, फिजियोथेरेपिस्ट, टेक्निशियन, ओटी असीस्टेंट) अस्पताथल कर्मी भी शामिल हैं.

मौके पर सीसीएल मुख्यालय, रांची में आयोजित कार्यक्रम में निदेशक (कार्मिक) पीवीकेआर. मल्लिकार्जुन राव सहित मुख्यालय के विभिन्नर विभागों के जीएम, हेड, अधिकारियों, सीसीएल कर्मियों के अलावा श्रमिक संघ के प्रतिनिधिगण भी शामिल हुए.

इसे भी पढ़ें:News wing impact : राजभवन और विधानसभा गेट से हटी विद्युत सज्जा, टेंडर के पहले ही सज गये थे भवन

दरभंगा हाउस प्रागंण में स्थित ‘‘शहीद स्मारक’’ पर सीसीएल के कर्मवीर दिवंगत कर्मियों, अधिकारियों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी.

सीसीएल के सीएमडी पीएम प्रसाद ने कोल इंडिया, कोलकाता में आयोजित ‘स्थापना दिवस समारोह’ में भाग लिया और विभिन्न श्रेणी में प्राप्त अवार्ड ग्रहण किया.

इसे भी पढ़ें:विधानसभा ने मैन पावर आउटसोर्स कंपनी को हटाया, 80 लोग हुए बेरोजगार

नयी तकनीक से कार्यों में सुगमता एवं सुधारः निदेशक

दरभंगा हाउस में आयोजित कार्यक्रम में कार्मिक निदेशक पीवीकेआर मल्लिकार्जुन राव ने कहा कि आज का दिन हम सभी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है. सीसीएल देश की ऊर्जा आवश्यकता को पूरा करने में अपना निरंतर योगदान दे रहा है. उन्होंने कंपनी में लागू नये ईआरपी,एसएपी प्रणाली पर विशेष बल दिया.

कहा कि कोई भी नई तकनीक कार्यों में सुगमता एवं सुधार के लिए महत्वपूर्ण है. उन्होंने सभी महाप्रबंधकों एवं विभागाध्यलक्षों को अपने अधीनस्थ कर्मियों को इसके लिए प्रेरित करने का निर्देश दिया.

इसे भी पढ़ें:सखी मंडल की महिलाओं द्वारा निर्मित पलाश दीपावली हैंपर की हो रही है बिक्री

सीसीएल को बेस्ट कॉरपोरेट अवार्ड ऑन सेफ्टी

स्थापना दिवस के मौके पर कोल इंडिया में आयोजित कार्यक्रम में सीसीएल को ‘बेस्ट कॉर्पोरेट अवार्ड ऑन सेफ्टी’ के लिए प्रथम एवं ‘बेस्ट अवार्ड ऑन सीएसआर’ के लिए द्वितीय पुरस्काकर प्राप्त हुआ.

साथ ही साथ ‘बेस्ट फीमेल ऑपरेटर (एचईएमएम)’ का अवार्ड अनिता कुमारी (ड्रील ऑपरेटर, तोपा ओसी, कूजू क्षेत्र) को, ‘बेस्ट एरिया जेनेरल मैनेजर’ का अवार्ड महाप्रबंधक (मगध एवं आम्रपाली) केके सिन्हा को तथा ‘बेस्ट एचओडी’ का अवार्ड सीबी सहाय, महाप्रबंधक (यो. एवं परि.), सीसीएल को दिया गया.

इसे भी पढ़ें:गैर असैनिक सेवा से दो बनेंगे आइएएस, पांच के नाम केंद्र भेजे गये

Related Articles

Back to top button