Jamshedpur

डीआइजी ने किया कोल्हान पुलिस क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन

Jamshedpur : कोल्हान पुलिस क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता (17वीं) गोलमुरी पुलिस लाइन में सोमवार से शुरू किया गया है. प्रतियोगिता में कोल्हान के विभिन्न जिलों के पुलिस बल के 5 टीमें हिस्सा ले रही है. यह प्रतियोगिता गोलमुरी पुलिस लाइन के अलावा जेआरडी स्पोर्ट्स ग्राउंड में खेला जाएगा. इसमें एथलेटिक सहित 13 विभिन्न खेल प्रतियोगिता आयोजित किए जाएंगे.

कोल्हान डीआइजी ने किया उद्घाटन

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि कोल्हान के डीआईजी असीम विक्रम मिंज की ओर से किया गया. मौके पर जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ तमिलवानन, सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट, रेल एसपी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे. अतिथियों ने कबूतर उड़ाकर शांति का संदेश देते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया.

लंबी दौड़ प्रतियोगिता में विजेता हुए महिला पुरुष खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया. इसमें मेजबान टीम के ही पुरुष और महिला खिलाड़ी ने गोल्ड मैडल पर कब्जा किया. वहीं टीम में शामिल प्रतिभागियों ने योग और कराटे का भी प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों एवं मुख्य अतिथियों का मन मोह लिया. डीआईजी ने कहा कि पुलिस विभाग का कार्य काफी चुनौती और कठिन भरा होता है. ऐसे में हर एक पुलिसकर्मी को खेल भावना के साथ अपने जीवन में उतारते हुए खेलों में भाग लेना चाहिए.

इसे भी पढ़ें- दिल्ली से गिरफ्तार दहेज प्रताड़ना के आरोपी की जमानत याचिका खारिज

 

 

Related Articles

Back to top button