
Koderma : जिला मुख्यालय स्थित ध्वजाधारी धाम परिसर में नगर पंचायत के लोगों ने बैठक कर होल्डिंग टैक्स में की गई अप्रत्याशित वृद्धि का विरोध करते हुए होल्डिंग टैक्स नहीं देने का निर्णय लिया है. बैठक में काफी संख्या में जुटे लोगों ने कहा कि नगर पंचायत में अभी भी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है. पेयजल की आपूर्ति कभी-कभी होती है तो कई वार्डों में सफाई, अन्य नागरिक सुविधाएं नहीं मिली हुई है. बड़े इलाके में अभी पाइपलाइन भी नहीं बिछा है, परन्तु होल्डिंग टैक्स में अप्रत्याशित वृद्धि कर दी गई है जो कहीं कहीं 3 गुना से लेकर 10 गुना तक हो गया है. होल्डिंग टैक्स में किए गए इस बढ़ोतरी का विरोध करते हुए लोगों ने निर्णय लिया कि जब तक बढ़े हुए दर को वापस नहीं लिया जाता है, नगरवासी होल्डिंग टैक्स नहीं देंगे. यह भी निर्णय लिया गया कि इस संबंध में मुख्यमंत्री, नगर विकास मंत्री, उपायुक्त और प्रशासक नगर पंचायत को ज्ञापन सौंपा जाएगा जिसमें यह मांग की जाएगी कि जब तक होल्डिंग टैक्स का बढ़ा हुआ दर वापस नहीं होता है, तब तक निबंधन या अन्य जरूरी प्रमाण पत्रों के बनाने में होल्डिंग टैक्स के रसीद की अनिवार्यता को स्थगित कर दिया जाए.

नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह उर्फ राजू भैया द्वारा बुलाई गई इस बैठक की अध्यक्षता गिरिजा नंदन प्रसाद ने की. इस दौरान राजेश कुमार सिंह उर्फ राजू भैया ने कहा कि राज्य सरकार ने मनमाने तरीके से होल्डिंग व सर्कल टैक्स का निर्धारण करते हुए उसमें बढ़ोतरी की है, जिसे देने में लोग सक्षम नहीं हैं, इसका विरोध के अलावा कोई विकल्प नहीं है. बैठक में विजय कुमार पांडे, आशीष कुमार सिन्हा, लक्ष्मण प्रसाद मोदी, मोहम्मद असगर, रमण कुमार, सुभाष कुमार सिंह, परवेज अहमद, परवेज आलम, उमेश साहू, रितेश कुमार सिंह, सोनू सिंह, योगेंद्र सिंह, अनामिका देवी, राजेश विश्वकर्मा, शशि कुमार, श्याम किशोर सिंह, अनिल कुमार सिंह, सुभाष कुमार, अजय कुमार झा, सोनू कुमार विश्वकर्मा, पिंटू सिन्हा, विश्वनाथ सिंह, संजीव समीर, आरके बसंत, भुवनेश्वर प्रसाद, दिनेश सिंह, शशि सलूजा, महादेव पांडे, सुभाष शर्मा, परमानंद कुमार, विकास, राजेश सिन्हा, आकाश भारती, मोहम्मद जाकिर, रमेश सिंह, मनोज कुमार झुन्नू, नरेंद्र पाल, कांति देवी, प्रदीप कुमार पांडेय, सचिंद्र कुमार शर्मा, शंभू कुमार वर्णवाल, विकास कुमार सिंह, राहुल सिंह, मंटू सिंह, चीकू कुमार सिंह, सानू पांडे, महेंद्र सिंह, मुकेश कुमार, दिनेश कुमार वर्णवाल, शुभम कुमार सिंह, विभूति रंजन, राजू सिंह, गीता देवी, लक्ष्मी देवी, ब्रह्मदेव सिंह, अरुण कुमार सिंह, प्रकाश शाह, भीमदेव ओझा, जयप्रकाश राम, चंदन पांडेय, विनोद यादव, खीरु यादव, रणधीर कुमार, मुकेश सिंह, शिवनंदन कुमार शर्मा, प्रवीण चंद्रा, शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव मौजूद थे. बैठक में एक समिति भी बनाई गई जिसमें निवर्तमान अध्यक्ष कांति देवी, जयप्रकाश राम, गिरजानंदन प्रसाद, राजेश कुमार सिंह, परवेज अख्तर, दिनेश सिंह, नरेंद्र पाल, आरके बसंत, पप्पू पांडे, मनोज कुमार झुन्नू, राजेंद्र पांडेय, अजय झा, संजीव सलूजा, अनामिका देवी, विश्वनाथ सिंह, संजीव समीर, आनंद सिंह, शंभू कुमार, आदित्य सिंह, खीरु यादव, सोनू विश्वकर्मा, प्रवीण चंद्रा, भुनेश्वर प्रसाद सिन्हा को शामिल किया गया. इसकी अगली बैठक 27 जून को वर्णवाल धर्मशाला में संध्या 4 बजे से रखी गई है.
इसे भी पढ़ें: International Olympic Day 2022: गिरिडीह में ओलंपिक फॉर पीस का आयोजन, बेटियां भी हुई शामिल




